{"_id":"61ec591b5828941e5b501136","slug":"172-infected-with-corona-231-healthy-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः कोरोना से 172 संक्रमित, 231 स्वस्थ, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः कोरोना से 172 संक्रमित, 231 स्वस्थ, एक की मौत
Sun, 23 Jan 2022 12:51 AM IST
राजेश सिंह
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Corona Update in Rajasthan
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद में कोरोना वायरस से 172 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 231 लोग स्वस्थ हुए है। जेएन मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हुई है।
जनपद में शनिवार को कोरोना पीड़ित सिखरना गांव के 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। उनका उपचार जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। कोविड प्रोटोकॉल के तहत मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को संक्रमित 172 लोगों में 16 की उम्र 17 वर्ष या उससे कम है, जबकि 14 वरिष्ठ नागरिक हैं। उनकी उम्र 60 या उससे अधिक है।
जनपद में सक्रिय केसों की संख्या 1249 और सक्रिय कंटेनमेंट जोन की संख्या 1241 है। निगरानी समितियों द्वारा 189 घरों का भ्रमण किया गया और 237 लोगों को मेडिकल किट प्रदान की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने सभी लोगों से टीका लगवाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए यह जरूरी है। सीएमओ ने कहा कि मास्क एवं दूरी का ख्याल रखें। भीड़भाड़ वाले स्थान पर नहीं जाए। हाथ को साबुन से धोएं या सैनिटाइजर का प्रयोग करें। सर्दी, जुकाम, बुखार या सांस लेने में दिक्कत होने पर कोविड जांच कराएं।