फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रेलवे बोर्ड परामर्श समिति के चेयरमैन का निरीक्षण

रेलवे बोर्ड परामर्श समिति के चेयरमैन का निरीक्षण

Thu, 14 Feb 2019 01:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड परामर्श समिति के चेयरमैन का निरीक्षण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

राजधानी और शताब्दी जैसी ट्रेनों के ठहराव नहीं होने से परेशान अलीगढ़ वासियों के लिए नई उम्मीद जगी है। रेलवे बोर्ड परामर्श समिति के चेयरमैन रमेश चंद रत्न ने इन ट्रेनों के अलीगढ़ जंक्शन पर ठहराव कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि वह बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को रखेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन पर दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और व्हील चेयर की व्यवस्था कराने का भी आश्वासन दिया।
बुधवार को रेलवे बोर्ड परामर्श समिति के चेयरमैन रमेश चंद रत्न ने चार सदस्यीय टीम के साथ रेलवे जंक्शन का निरीक्षण किया।

उन्होंने यहां सीसीटीवी कैमरों, साफ-सफाई की व्यवस्था, लिफ्ट और यात्रियों के संचालित कैंटीन का निरीक्षण किया। साफ-सफाई की व्यवस्था देख उन्होंने अधिकारियों से इस दिशा में और सार्थक कदम उठाने को कहा, साथ ही स्टेशन पर हर जगह रंगाई-पुताई के साथ ही स्वच्छता स्लोगन लिखवाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने पेयजल व्यवस्था पर भी ध्यान देने को कहा। जीआरपी और आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


रिफ्रेशमेंट रूम और स्टाल संचालकों को चेतावनी
जंक्शन पर स्थित रिफ्रेशमेंट रूम और स्टाल का निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने संचालकों ने बिल बुक दिखाने को कहा। इस पर उन्हें बिल बुक दिखाने में संचालक आनाकानी करने लगे। दरअसल, संचालक बिना बिल काटे यात्रियों को खान-पान का सामान बेच रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर चेयरमैन ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई। चेतावनी जारी करते हुए कहा कि नियमानुसार अगर, बिना बिल के सामान बेचा तो बिना पैसे के यात्रियों को सामान देना पड़ेगा। इस पर संचालकों ने माफी मांगते हुए आगे से बिल सहित सामग्री बेचने का आश्वासन दिया।

सफाई कर्मचारियों के ठेकेदार पर 10 हजार का जुर्माना
चेयरमैन ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत कर उनसे उनके मानदेय के बारे में जाना तो वह भौचक्का रह गए। कर्मियों ने बताया कि उन्हें मासिक मानदेय के नाम पर सिर्फ 5 हजार 500 रुपये दिए जा रहे हैं।

इस पर स्टेशन अधीक्षक को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही उस पर दस हजार का जुर्माना और श्रम विभाग को उसके खिलाफ पत्र जारी करने का निर्देश दिया।


निरीक्षण में यह रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान समिति के सदस्य लाल मणिपाल, रेशमा और भगत सहित सीनियर डीसीएम इलाहाबाद नवीन दीक्षित, सीनियर डीएसटी,
एसएस डीके गौतम, डिप्टी एसएस राजा बाबू, सीएमआई हनुमान मीणा, आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त अरविंद शर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर हरकेश मीणा, एसआई प्रदीप कुमार, जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed