{"_id":"5c2e7294bdec2256b421f70f","slug":"171546547860-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नीरज 94 वें वर्ष में पहुंचेगा कारवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नीरज 94 वें वर्ष में पहुंचेगा कारवां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
चार जनवरी शुक्रवार को यह पहला अवसर होगा जब प्रख्यात गीतकार पद्मभूषण गोपाल दास नीरज का जन्मदिन बिना नीरज के ही मनाया जाएगा। नीरज के जन्मदिन को मनाने के लिए पर्यावरण सुरक्षा समिति हरीतिमा ने ख्यामई में पक्षी मेले का आयोजन किया है।
नीरज के बेटे मिलन प्रभात गुंजन सहित उनका पूरा परिवार अलीगढ़ में जन्मदिन पर मौजूद रहेगा। शुक्रवार की शाम को केपी इंटर कालेज में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
इससे पूर्व के वर्षों में नीरज अपने जन्मदिन पर शेखा झील पर पक्षियों का कलरव देखने जाया करते थे। इसके साथ ही शहर में कवि सम्मेलन और सम्मान कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता था।
विज्ञापन
पक्षियों के प्रति नीरज की इसी भावना को देखते हुए हरीतिमा संस्था ने गभाना के पास ख्यामई झील पर पक्षी मेला आयोजित किया है। यहां पर नीरज के बेटे मिलन प्रभात गुंजन, उनका परिवार और विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं के पहुंचने की संभावना है।
नीरज के परिवार से मिलन प्रभात गुंजन, रंजना सक्सेना, पल्लव नीरज, रिमझिम, आकांक्षा, प्रशांत अलीगढ़ आ चुके हैं। गुंजन ने बताया कि शाम को केपी इंटर कालेज में एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
साहित्यिक संस्था शिखर के हरीश बेताब, स्वर साधना संस्था के अनिल वर्मा ने भी कार्यक्रम करने की घोषणा की है। गत वर्ष नीरज का 19 जुलाई को निधन हो गया था।