{"_id":"5c16b7ecbdec22571b29eaf5","slug":"171544992748-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी प्रयोगात्मक परीक्षाएं
Updated Mon, 17 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। इसके साथ ही प्रयोगात्मक परीक्षा संपन्न कराने वाले परीक्षक को अपनी सेल्फी खींचकर क्षेत्रीय कार्यालय में भेजनी होगी। इस संबंध में सचिव नीना श्रीवास्तव के आए आदेशानुसार डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने पत्र जारी किया है।
राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यों को डीआईओएस ने पत्र जारी कर कहा है कि जिले में 30 जनवरी से होने वाली यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। शासन ने प्रयोगात्मक परीक्षा को शुचितापूर्ण कराने के लिए ऐसा निर्णय लिया है। जिसका सभी को पालन करना है। इसी के साथ कहा है कि प्रयोगात्मक परीक्षा संपादित कराने वाले परीक्षक विद्यालय के मुख्य द्वार ( जहां विद्यालय का नाम प्रदर्शित हो रहा है) से एक सेल्फी खींचकर परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में भेजेंगे। डीआईओएस ने प्रधानाध्यापकों से कहा है कि उक्त निर्देशों का पालन अवश्य करना है।