फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अधिकारियों की छाती पर बैठकर कराएं काम -Cordination

अधिकारियों की छाती पर बैठकर कराएं काम -Cordination

Wed, 05 Dec 2018 02:39 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 02:39 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों की छाती पर बैठकर कराएं काम -Cordination
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्री सत्यदेव पचौरी ने उद्यमियों से कहा कि डरिए नहीं, अधिकारियों की छाती पर बैठकर काम कराएं। उन्होंने कहा कि अगले महीने वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अलीगढ़ आएंगे और 4-5 हजार लोगों को ऋण बंटवाएंगे। निकट भविष्य में 250 करोड़ रुपये तक के उद्योगों को एमएसएमई की श्रेणी में रखा जाएगा। वे मंगलवार को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ द्वारा डीएस कॉलेज आडिटोरियम में आयोजित उद्यमी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर शहर के उद्यमियों एवं भाजपा से जुड़े विभिन्न क्षेत्र के नेताओं को प्रतीक चिन्ह एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। मंत्री ने 1.16 करोड़ के ऋण का वितरण नौ उद्यमियों को किया।

सम्मेलन में लघु उद्योग मंत्री ने कार्यकर्ताओं के बीच ‘उद्योग लगाओ, अपने आप को बढ़ाओ’ का नारा भी दिया। उन्होंने कहा कि हम भ्रष्टाचार मुक्त विभाग बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं। इसीलिए विभाग में हाजिरी बायोमेट्रिक कर दी गई है। उन्होंने कहा कि हम अधिकारियों को कामचोर नहीं बनाएंगे। सूक्ष्म एवं लघु उद्योग के माध्यम से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाना चाहते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह रोजगार के लिए भटकने के बदले छोटे-मोटे उद्योग लगाकर रोजगार सृजित करें। सरकार हर सहायता उपलब्ध करा रही है। एक जिला एक उत्पाद छोटे-छोटे उद्यमियों के लिए ही हैं, जो गुमनामी में खो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेेंद्र मोदी भी इसकी सराहना कर रहे हैं। हम लोगों को उद्यमी बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब एमएसएमई की परिभाषा बदल रही है। निकट भविष्य में 250 करोड़ रुपये तक के उद्योगों को एमएसएमई की श्रेणी में रखा जाएगा। अब किसी भी आदमी को सरकारी दफ्तर में चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। अधिकारी कैंप लगाएंगे और ऋण दिलाएंगे। महिला एवं अनुसूचित जाति के लोगों को 35 प्रतिशत छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। मायावती एक बार और मुख्यमंत्री बनना चाहती हैं। सोनिया गांधी राहुल गांधी (पप्पू शब्द का इस्तेमाल) को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। लेकिन योगी आदित्यनाथ एवं नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि भारत विश्व गुरू बने।


कार्यक्रम को रघुराज प्रताप सिंह, जिला उद्योग एवं उद्योग प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान, जगमोहन गुप्ता, संयोजक अन्नू बीड़ी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता महेश अग्रवाल एवं संचालन अनिल नवरंग ने किया। मंच पर महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह, विधायक संजीव राजा एवं अनिल पाराशर, वीरेंद्र गुप्ता, लखपत सिंह, आनंद गुप्ता आदि मौजूद थे।

इन्हें किया सम्मानित
डॉ. राजीव अग्रवाल, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, रामसखी कठेरिया, भुवनेश वार्ष्णेय, मानव महाजन, भवनेश टिंबर, राजीव माहेश्वरी आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed