फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अबकी बार बोर्ड परीक्षा देंगे सीता-लक्ष्मण

अबकी बार बोर्ड परीक्षा देंगे सीता-लक्ष्मण

Mon, 15 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अबकी बार बोर्ड परीक्षा देंगे सीता-लक्ष्मण
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

नगला बरौला में आयोजित श्री ग्यासीराम रामलीला महोत्सव में शहर के बच्चे मंचन कर रहे हैं। इसमें राम विवाह तक राम का किरदार निभाने वाले कलाकार कक्षा आठ में हैं। जबकि लक्ष्मण व सीता कक्षा दस में हैं। वह इस बार हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में भी बैठेंगे।
बता दें कि नगला बरौला में आयोजित रामलीला का निर्देशन शहर में सोने-चांदी का व्यापार करने व्यापारी योगेश राजपूत स्पीकर कर रहे हैं। इस मंचन मंडली के यही डायरेक्टर हैं। योगेश भी स्वयं ऑल राउंडर कलाकार रहे हैं। इसी वजह से वह सभी कलाकारों को मंचन की तालीम अच्छे से देते हैं। इसी के साथ योगेश गत 15 वर्षों से महाकाली का स्वरूप धारण कर प्रदर्शन करते हैं। इसी मंडल में राम विवाह तक राम बनने वाले लकी कुमार शहर के इंडियन इंटर कालेज में कक्षा आठ की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं राम विवाह तक लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुमित कुमार शहर के चंचल डिमांड इंटर कालेज में कक्षा दस में अध्ययनरत हैं। जबकि सीता का किरदार निभाने वाले दीपांशू राजपूत नगला बरौला स्थित एमडीएम हाईस्कूल में कक्षा दस में पढ़ाई कर रहे हैं। सुमित कुमार व दीपांशू राजपूत इस वर्ष बोर्ड की परीक्षा भी देंगे।
विज्ञापन

राम वन गमन से राम का किरदार निभाने वाले विकास कुमार नौरंगीलाल जीआईसी में कक्षा 11 के छात्र हैं। जबकि बड़े लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभय कुमार भी नौरंगीलाल इंटर कालेज में कक्षा दस में अध्ययनरत हैं। सभी कलाकारों ने बताया कि मंचन करने से उन्हें खुशी मिलती है। साथ ही लोगों से बातचीत का नजरिया बदला है। कम्यूनिकेशन लेवल में भी ग्रोथ आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed