{"_id":"5b50fb674f1c1b4b748b5fa6","slug":"171532033895-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिफेंस कारीडोर की बैठक में भाग लेंगी रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिफेंस कारीडोर की बैठक में भाग लेंगी रक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेसक, अमर उजाला, अलीगढ़।
फरवरी में लखनऊ में हुई औद्योगिक सम्मिट में झांसी, कानपुर, लखनऊ एवं अलीगढ़ समेत छह जिलों में डिफेंस कारीडोर बनाने की प्रधानमंत्री की घोषणा पर तेजी से अमल हो रहा है। इस फेहरिस्त में शामिल झांसी एवं कानपुर में बैठकों के बाद अब 11 अगस्त को अलीगढ़ में बैठक प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण बैठक में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी शामिल होने की प्रबल संभावना है। बैठक में टप्पल में उद्योगाें के लिए चयनित 650 एकड़ भूमि को उद्योगों को देने पर चर्चा होगी।
फरवरी माह में हुई औद्योगिक सम्मिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के छह जिलों को डिफेंस कारीडोर से जोड़ने की घोषणा की थी। इसके तहत इन जिलों में सेना से संबंधित पार्ट्स निर्माण के लिए स्थानीय इकाइयों को प्रेरित किया जाना है।
इस मामले में झांसी एवं कानपुर में पहले ही बैठकें हो चुकी हैं। अब 11 अगस्त को अलीगढ़ के कलक्ट्रेट सभागार में बैठक होनी है। इससे पूर्व आगरा में भी इस मामले में सैन्य अफसर एवं उद्योग विभाग समेत अन्य विभागों के उच्चाधिकारियों और आगरा एवं अलीगढ़ के उद्यमियों की बैठक बुलाई गई थी।
विज्ञापन
यही नहीं पिछले माह सांसद सतीश गौतम के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की थी। इस अवसर पर उन्हें अलीगढ़ की कुछ इकाइयों द्वारा पहले से ही सैन्य उपकरण बनाने की जानकारी देते हुए अलीगढ़ आने का न्यौता दिया गया था। रक्षामंत्री ने भी अलीगढ़ आने का आश्वासन दिया था।
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्वीकार किया कि 11 अगस्त को होने वाली डिफेंस कारीडोर की बैठक में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हो सकते हैं।