फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   खाना सप्लाई करने को ब्लैक लिस्टेड फर्मों की भी दावेदारी

खाना सप्लाई करने को ब्लैक लिस्टेड फर्मों की भी दावेदारी

Fri, 13 Jul 2018 02:13 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:13 AM IST
विज्ञापन
खाना सप्लाई करने को ब्लैक लिस्टेड फर्मों की भी दावेदारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कुछ वर्षों पहले सीएमओ कार्यालय की ओर से जननी सुरक्षा योजना के तहत खाना सप्लाई करने वाली जिन संस्थाओं को काली सूची में डाल दिया गया था, अब उन्हीं संस्थाओं ने अपने नाम में थोड़ी बहुत फेरबदल करके फिर से खाना सप्लाई करने के लिए टेंडर डाला है। यह पूरी कवायद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की आंखों में धूल झोंकने के लिए है। भाजपा नेता राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य, स्वास्थ्य मंत्री और अन्य आला अधिकारियों को भेजी है।

जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसव के लिए आई महिलाओं को सरकारी अस्पतालों और 24 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती मरीजों को सुबह का नाश्ता, दोपहर और रात का खाना दिया जाता है। सुबह के नाश्ते में 200 ग्राम दूध, दो अंडे और दो फल दिए जाते हैं। दोपहर के खाने में 100 ग्राम दाल, 100 ग्राम चावल, 100 ग्राम सब्जी, 5 रोटी और सलाद दिया जाता है।
विज्ञापन


रात के खाने में 150 ग्राम मौसमी सब्जी, 5 रोटी, 100 ग्राम दाल और एक पीस मिठाई होती है। नाश्ता और दो खाना मिला कर ठेेकेदार को 90 रुपये प्रति दिन प्रति मरीज की दर से भुगतान होता है। अब इस ठेके को हासिल करने के लिए कुछ ब्लैक लिस्टेड फर्मों ने भी दावेदारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एमएल अग्रवाल ने कहा है कि किसी भी ब्लैक लिस्टेड फ र्म को खानापूर्ति करने का ठेका नहीं दिया जाएगा। ठेका देने से पहले फ र्म की पृष्ठभूमि और उसके दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जाएगी। जो नियम हैं उन्हीं के मुताबिक काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed