फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आज भी दरबारी यादें सहेजे है तहसील कोल की मुंशी डेस्क-First Page

आज भी दरबारी यादें सहेजे है तहसील कोल की मुंशी डेस्क-First Page

Tue, 26 Jun 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
आज भी दरबारी यादें सहेजे है तहसील कोल की मुंशी डेस्क-First Page
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ई-मेल से संदेश भेजने वाले पेपरलेस जॉब के इस दौर में हमारी प्रशासनिक व्यवस्थाओं में कुछ कामकाज आज भी दरबारी परंपराओं की याद दिलाते हैं। तहसील कोल के दूसरे माले पर कमरा नंबर 20 में स्थापित मुंशी डेस्क अंग्रेजों द्वारा स्थापित परंपरा की गवाही देती है। यहां बैठकर काम करने वाला कर्मचारी उस पुराने दौर को याद दिलाता है, जब किसी व्यापारिक प्रतिष्ठान या सरकारी दफ्तर में डेस्क पर बैठा मोटे चश्मे वाला मुंशी हिसाब-किताब रखा करता था।

ईस्ट इंडिया कंपनी ने मुंशी डेस्क नाम की इस व्यवस्था को स्थापित किया था। मंशा सिर्फ डाक के सुरक्षित वितरण की थी। खास बात यह है कि जिले की पांच तहसीलों में अब कोल व अतरौली में ही यह डेस्क संचालित है। बाकी तहसीलों में इस डेस्क का स्थान मेज-कुर्सी ने ले लिया है, मगर नाम मुंशी डेस्क ही है।
विज्ञापन


तहसील का एतिहासिक संदर्भ
1804 में स्थापित जिले की कोल तहसील 1880-1890 के दशक में स्थापित हुई और उस समय यह तहसील ऊपरकोट कोतवाली परिसर में हुआ करती थी। यह वही दौर था जब देश पर राजाओं का शासन था। ईस्ट इंडिया कंपनी के शासन काल में भी तमाम भाषाओं में सरकारी डाक आती थी। तालाबंद डेस्क में उस डाक को सहेज कर रखा जाता था। और डेस्क मुंशी उन भाषाओं को समझकर संदेश वितरित कराता था। ईस्ट इंडिया कंपनी ने ही इस व्यवस्था को स्थापित करते हुए डेस्क मुंशी नाम दिया था। आजादी के बाद भी दस्तावेजों में यही नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील कोल की मुंशी डेस्क
डेस्क:- ऐतिहासिक डेस्क लकड़ी की बनी है। इसकी ऊंचाई सवा फीट, चौड़ाई पौने 2 फीट और लंबाई सवा 2 फीट है। डेस्क अंदर से 8 इंच गहरी है। इसमें जरूरी डाक रखकर ताला बंद की व्यवस्था है।

काम: 7 हलकों की तमीलात, हवालात, जनसूचना, वीआईपी आदि को मिलाकर प्रतिदिन 80 से 85 डाक आती हैं। आधा दर्जन तमीलात कर्मी डेस्क मुंशी नरेश तिवारी की निगरानी में इनका वितरण करते हैं।

हल्के:- तहसील कोल में 7 हल्कों की डाक आती हैं। मोरथल, लोधा, कोल, जलाली, शहर, विजयगढ़ और अकराबाद कुल 7 हल्के हैं। मोरथल में जवां भी शामिल है। इसी तरह लोधा में मोरथल का कुछ हिस्सा, जलाली में धनीपुर और शहर में सिविल लाइंस भी शामिल है।

सिर्फ अतरौली में बची है डेस्क
कलेक्ट्रेट सहित जिले की सभी 5 तहसीलों में डेस्क मुंशी नाम की व्यवस्था संचालित है। मगर कोल और अतरौली को छोड़ बाकी तहसीलों में डेस्क की जगह अब कुर्सी मेज ने ले ली है। पांचों तहसील और कलेक्ट्रेट को मिलाकर 350 से 400 डाक प्रतिदिन आती हैं।

अंग्रेजों के समय में भी यही डेस्क थी। हमारी डाक इसमें सुरक्षित रहती हैं। रोज 80 से 85 डाक आती हैं, उनके लिए यह पर्याप्त है। डाक रखकर इसमें ताला लगा दिया जाता है। वितरण के समय डाक निकाल ली जाती है। -नरेश तिवारी, डेस्क मुंशी, कोल



डेस्क कल्चर को ईस्ट इंडिया कंपनी ने स्थापित करके डेस्क मुंशी नाम दिया था। तभी से यही नाम चला आ रहा है। डाक के लिए डेस्क कल्चर अंग्रेजों के शासन से भी पहले का है। तहसील कोल की डेस्क उसी दौर की है। हालांकि कोल और अतरौली के अलावा और कहीं अब ये डेस्क नहीं बची हैं।-शब्बीर अहमद, नाजिर सदर, कलेक्ट्रेट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed