फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नगर निगम कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा

नगर निगम कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा

Sat, 09 Jun 2018 01:39 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम कर्मचारी संघ ने ज्ञापन सौंपा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गत मंगलवार को हुए नगर निगम बोर्ड बैठक में पार्षदों द्वारा नगर निगम कर्मचारियों के प्रति प्रयोग की गई भाषा आदि को लेकर उनमें आक्रोश है। उन्होंने बोर्ड और कार्यकारिणी की बैठकों का बायकाट करने की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को नगर निगम कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष गोपाल बाबू शर्मा, महामंत्री विजय गुप्ता व संजय सक्सेना, देश दीपक, राजेन्द्र सक्सेना, प्रेमबाबू, कुश, प्रशांत तिवारी, अंकित के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि नगर निगम कार्यकारिणी एवं बोर्ड की बैठकों में सभासदों द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बिना किसी तथ्य एवं अपूर्ण जानकारी के आधार पर टारगेट करते हुए असंसदीय भाषा का प्रयोग किया जाता है। साथ ही भ्रामक रूप से जानकारी देकर नगर निगम की छवि को धूमिल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके कारण अधिकारियों एवं कर्मचारियों का मनोबल गिरता है। मानसिक आघात पहुंचता है। यदि ऐसा ही व्यवहार एवं आचरण बना रहता है और अधिवेशन नियमावली का पालन नहीं किया जाता है तब ऐसी स्थिति में नगर निगम कर्मचारी एवं अधिकारी बोर्ड बैठक में उपस्थित नहीं रहेेंगे ।

इसके अलावा अन्य मांगों में कर्मचारियों के प्राईवेट बीमा की धनराशि जो नगर निगम से काटकर बीमा कार्यालय को भेजी जाती है, उसका भुगतान नगर निगम स्तर से अथवा बैंक के माध्यम से सीधे आरटीजीएस के द्वारा बीमा खातों में भेजी जाए।


इसके अलावा खाली पदों पर नियुक्ति, वेतन विसंगतियों को दूर करने, देयकों का भुगतान करने संबंधी मांगों को पूरा करने की बात कही गई। वसूली कार्य में अच्छा प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को पुरस्कृत करने की बात भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed