फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्राधिकरण स्तर पर होगा परिवार कल्याण समिति का गठन

प्राधिकरण स्तर पर होगा परिवार कल्याण समिति का गठन

Tue, 03 Apr 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण स्तर पर होगा परिवार कल्याण समिति का गठन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्तर पर परिवार कल्याण समिति के गठन के लिए नौ अप्रैल को शाम चार बजे तक आवेदन मांगे गए हैं।

प्राधिकरण सचिव अभिनितम उपाध्याय ने बताया कि तीन सदस्यीय इस समिति में एक अध्यक्ष व दो सदस्य होंगे। अध्यक्ष पद के लिए सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, अभियोजक अधिकारी, लोक सेवक जो अपर सचिव या इसके समकक्ष हों।

सदस्य पद के लिए पराविधिक स्वयं सेवक, सामाजिक कार्यकर्ता, जिन्हें वैवाहिक विवादों के संबंध में कम से कम दो वर्ष का अनुभव हो। कार्यरत अधिकारी की पत्नी, कोई अन्य नागरिक जो समाज कार्य या कल्याण कार्य में सक्रिय रूप से शामिल हों। मनोविज्ञान, समाज विज्ञान, विधि की डिग्री हो और सक्रिय व्यवसायी हो।
विज्ञापन


आवेदक, आवेदन-पत्र का निर्धारित प्रारूप जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्यालय स्थित कार्यालय एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय परिसर, अलीगढ़ से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदक निर्धारित प्रारूप पर भरे आवेदन पत्र के साथ अपने कार्य अनुभवों के बाबत अभिलेखों की छायाप्रति संलग्न कर सकते हैं। 9 अप्रैल की शाम चार बजे तक प्राधिकरण के उपरोक्त कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित अंतिम तिथि और समय के बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्यालय स्थित कार्यालय एडीआर भवन, दीवानी न्यायालय परिसर अलीगढ़ में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed