{"_id":"5a36c9e44f1c1b8b688b9149","slug":"171513540068-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू पीआरओ पर पत्नी ने लगाया धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू पीआरओ पर पत्नी ने लगाया धमकी देने का आरोप
Updated Mon, 18 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
एएमयू के पीआरओ पर पत्नी ने लगाया धमकी देने का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) सलीम उमर पीरजादा पर पत्नी सालेहा ने धमकी देने का आरोप लगाया है। यह आरोप पत्नी ने तब लगाया, जब प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के आदेश पर वह अपने बच्चों से मिलने पत्नी के मायके पहुंचे थे। हालांकि, उमर पीरजादा ने इस आरोप को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उन्हें बच्चों से मिलने नहीं दिया गया। वहीं, सालेहा ने सिविल लाइंस थाने में इस संबंध में तहरीर दी है।
सालेहा ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में उमर पीरजादा ने उनके घरवालों से अभद्रता की। पीरजादा ने खूब हंगामा काटा। उन्हें धमकियां दे रहे हैं। ऊंची पहुंच का रौब दिखाकर उन पर दबाव बनाना चाहते हैं। वह इससे परेशान हो गई हैं। सालेहा ने कहा कि पुलिस रिपोर्ट के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अब वह एसएसपी से मिलेंगी, फिर वीसी से मुलाकात करेंगी। फिर भी कार्रवाई नहीं की गई, तो उनके खिलाफ मानव संसाधन विकास मंत्रालय में शिकायत करेंगी।
उधर, उमर पीरजादा का कहना है कि उन्हें बच्चों से नहीं मिलने दिया गया। सालेहा बच्चों को लेकर कहीं चली गई थीं, जबकि अदालत का आदेश है कि उन्हें बच्चों से हर रविवार को सुबह 10 से शाम 6 बजे के मध्य मिलने दिया जाए। जो भी आरोप सालेहा लगा रही हैं, वह निराधार हैं। इसमें तनिक भी सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
वर्जन
- प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय में इन दोनों के बीच विवाद का मामला लंबित है। न्यायालय ने आदेशित किया था कि उमर पीरजादा को रविवार को सुबह 10 से 6 बजे के बीच बच्चों से मिलने दिया जाए। इसी के तहत वह पुलिस की मौजूदगी में बच्चों से मिलने गए थे। बच्चों को उनसे मिलने नहीं दिया गया, यह आरोप उमर पीरजादा ने लगाया है। वहीं, सालेहा ने धमकी देने का आरोप लगाया है। दोनों के आरोपों की जांच की जा रही है। -जावेद खान, कोतवाल, थाना सिविल लाइंस