फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   व्यापारी बोले, काला धन पकड़ा नहीं गया तो क्या फायदा

व्यापारी बोले, काला धन पकड़ा नहीं गया तो क्या फायदा

Thu, 09 Nov 2017 02:30 AM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 02:30 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी बोले, काला धन पकड़ा नहीं गया तो क्या फायदा
व्यापारी बोले, काला धन पकड़ा नहीं गया तो क्या फायदा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

आठ नवंबर 2016 को देश के इतिहास की सबसे बड़ी नोटबंदी ने समूचे देश को हिलाकर रख दिया था। नोटबंदी को एक साल पूरा होने के बाद भी काला धन वापस लाने के सरकारी दावे पूरे न होने का व्यापारियों को मलाल है। उनका कहना है बाकी सब तो ठीक है, नोटबंदी से ध्वस्त हुई व्यवस्था धीरे धीरे पटरी पर आ रही है। बैंकों की व्यवस्था भी सामान्य हो गई है, लेकिन जिस काले धन के लिए जनता ने बहुत कुछ सहा, वह दावा अब तक पूरा नहीं हो सका है।

रामघाट रोड पर गिफ्ट आइटम विक्रेता अमित उपाध्याय ने कहा कि पिछले साल हुई नोटबंदी का असर अब तक बरकरार है। जीएसटी ने दीपावली जैसा बड़ा त्योहार फीका कर दिया। सबसे बड़ा सवाल है कि सरकार जिस काले धन को वापस लाने की बात कह रही थी। वह वापस आना तो दूर काला धन जमा करने वालों के नामों का खुलासा अब तक नहीं हुआ। रेडीमेड गारमेंट्स विक्रेता चेतन राजानी ने कहा कि नोटबंदी के बाद शुरू के कुछ महीनों में दिक्कत हुई थी। लेकिन इसके बाद स्थिति सामान्य होती चली गई। पहले व्यापार में कच्चे काम का चलन था। अब पक्का काम होने लगा है।
विज्ञापन


यह सब तो ठीक है, लेकिन सरकार टैक्सों और नोटबंदी की वजह से बढ़े राजस्व का इस्तेमाल विकास में करे, तभी जनता द्वारा नोटबंदी के दौरान झेली गई परेशानी का मलाल कम हो सकेगा। फिलहाल तो सब कुछ बंधे बंधाए ढर्रे पर चल रहा है। दुबे के पड़ाव स्थित कन्फैक्शनर्स कन्हैया वार्ष्णेय ने कहा कि नोटबंदी के बाद कुछ माह परेशानी में गुजरे, लेकिन अब स्थिति ठीक है। अंतर इतना आया है कि महंगाई बढ़ने एवं जीएसटी के चलते लोग अब मात्र जरूरत का सामान ले रहे हैं। बड़े नोटों का चलन बढ़ने से खुले पैसों की दिक्कत हो रही है। ओरियंटल बैंक आफ कामर्स के प्रबंधक राकेश सक्सेना ने बताया कि नोटबंदी से शुरू में दिक्कत हुई थी। बैंककर्मियों को इससे निपटने के लिए दिन रात काम करना पड़ा था। बीते एक साल में बड़े नोटों का चलन बढ़ने के साथ ही कैश लैस लेनदेन बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed