{"_id":"59d0d8454f1c1bc1538b537b","slug":"171506859077-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू: धरना खत्म, 30 अक्तूबर तक चुनाव अधिकारी की होगी नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू: धरना खत्म, 30 अक्तूबर तक चुनाव अधिकारी की होगी नियुक्ति
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरना खत्म, 30 अक्तूबर तक चुनाव अधिकारी की होगी नियुक्ति
ब्यूरो,अमर उजाला ,अलीगढ़।
एएमयू छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर पांच दिन से चल रहा धरना आश्वासन के बाद खत्म हो गया। एएमयू रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर ने 30 अक्तूबर तक छात्रसंघ चुनाव के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की बात कही है।
छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर वीसी लॉज के सामने छात्र धरने पर बैठे थे। यही नहीं बारिश के बीच छात्रों ने वीसी लॉज के सामने जुमे की नमाज भी पढ़ी थी। बहरहाल, छात्रों की मेहनत रंग लाई।
प्रो. जावेद अख्तर के मुताबिक, यूनिवर्सिटी प्रशासन एएमयू छात्रसंघ, वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ, एएमयू कोर्ट मेंबर चुनाव के लिए 30 अक्तूबर तक चुनाव अधिकारी नियुक्त कर देगा। इसके बाद चुनाव अधिकारी 13 दिन में चुनाव प्रक्रिया पूरी करने में जुट जाएंगे।
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद राव फराज वारिस, अदनान आमिर, जैद शेरवानी, फरहान जुबैरी ने खुशी जताई है।
धरने पर बैठे छात्र इमरान की तबियत बिगड़ी
छात्रसंघ के लिए संघर्ष कर रहे फैकल्टी ऑफ कंप्यूटर साइंस के छात्र इमरान खान की तबियत बिगड़ गई । लगातार दो दिन बारिश में भीगने की वजह से हालत बिगड़ी है, उसे जेएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर का कहना है कि छात्र को मलेरिया या डेंगू भी हो सकता है। छात्रसंघ चुनाव के लिए इमरान प्रशासनिक ब्लॉक गए थे। वह छात्र प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे। मीटिंग शुरू होते ही इमरान की तबियत बिगड़ गई।