फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   बिल ज्यादा आ रहा है, मीटर नहीं कुछ और खराब है

बिल ज्यादा आ रहा है, मीटर नहीं कुछ और खराब है

Tue, 12 Sep 2017 01:35 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
बिल ज्यादा आ रहा है, मीटर नहीं कुछ और खराब है
बिल ज्यादा आ रहा है, मीटर नहीं कुछ और खराब है
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं के लिए निर्देश जारी करके ओवर रीडिंग की मानीटरिंग स्वयं ही करने के लिए कहा है। मीटर के तेज भागने की आ रही लगातार शिकायतों के चलते विभाग ने वह प्वाइंट्स जारी किए, जिससे मीटर की रीडिंग ज्यादा हो जाती है। विभाग की अपील है कि उपभोक्ता इनका ख्याल रखें। विभाग का कहना है कि मीटर कभी भी तेज या धीमे नहीं चलता है। कुछ तकनीकी बातों का उपभोक्ताओं को पता नहीं होता है।

इन कारणों से हो सकती है ओवर रीडिंग
- घर की वायरिंग में लीकेज हो सकता है। मतलब यह कि आपके घर की दीवार से कोई भी बिजली का नंगा तार सीधे संपर्क में हो सकता है, जिससे मीटर ज्यादा यूनिट निकालेगा।
विज्ञापन

- घर की वायरिंग में सही प्रकार से कनेक्शन न करना। इसका मतलब यह है कि अगर आप के कनेक्शन में फेज तार को स्विच से कंट्रोल नहीं किया गया है तो स्विच बंद होने के बाद में भी करंट आपके विद्युत उपकरण में प्रवाहित होता रहता है और मीटर चलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विद्युत उपकरण में फाल्ट होना। आपके किसी भी विद्युत उपकरण की बॉडी में करंट आ रहा है तो वह करंट अर्थिंग के जरिये जमीन में जा रहा है, जिससे आपका मीटर तेज चलता है या उपकरण के बंद होने पर भी चलता रहता है। जैसे छत का पंखा, कूलर आदि।
- कम स्टार रेटिंग वाले उपकरण काम में लेना- जितने अधिक स्टार रेटिंग वाले और एनर्जी बचाने वाले विद्युत उपकरण काम मेें लोगे उतना ही विद्युत उपभोग कम होगा।
- ऐसे उपकरण जो ज्यादातर चालू ही रहते हैं और आपको पता नहीं चलता कि हमारा उपकरण चल रहा है। लोगों गलतफहमी हो जाती है कि हमारा विद्युत मीटर तेज चल रहा है। जैसे फ्रिज, सीसीटीवी कैमरे।

-----------------
कभी भी बिजली का मीटर तेज या धीमी गति से नहीं चलता है, जब तक उसमें किसी प्रकार की तकनीकी छेड़छाड़ ना की गई हो। इसलिए कोई भी उपभोक्ता असमंजस में न रहे और इन सभी तथ्यों की जांच पड़ताल कर लें।
- जेपी वर्मा, नगरीय विद्युत वितरण खंड, प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed