फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में दही हांडी फोड़ते समय खंभा गिरा, कई घायल

अलीगढ़ में दही हांडी फोड़ते समय खंभा गिरा, कई घायल

Thu, 17 Aug 2017 03:15 AM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में दही हांडी फोड़ते समय खंभा गिरा, कई घायल
दही हांडी फोड़ते समय गिरा खंभा, कई घायल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

जन्माष्टमी के मौके पर दही हांडी फोड़ते तोड़ते समय गांव मौसमपुर में बड़ा हादसा हो गया। यहां बिजली का खंभा टूटकर लोगों के ऊपर गिर गया। इसमें करीब बारह लोग घायल हुए हैं। एक युवक की हालत गंभीर है, जिसे अलीगढञ स्थित जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इस घटना से गांव में खुशी का माहौल गम में बदल गया।

अतरौली कोतवाली के गांव मौसमपुर में यह घटना मंगलवार रात 12 बजे हुई जब लोग भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मना रहे थे। दही हांडी को बिजली की एचटी लाइन के नीचे सुरक्षा के लिए लगाए गए तारों के जाल पर टांग दिया गया था।
विज्ञापन


रात में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी निकल रही थी, इसी दौरान गोविंदा बने युवक दही हांडी तोड़ने के लिए ऊपर चढ़े। मटकी तोड़ने की जद्दोजहद में कई गोविंदा तारों के जाल पर लटक गए। वजन अधिक होने जाने से बिजली का खंभा टूृटकर भीड़ के ऊपर गिर गया। कई लोग पोल के नीचे दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगदड़ मच गई। पोल हटाकर सभी को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को टैंपो में सीएचसी ले जाया गया, जहां से कलियान पुत्र हुकुम सिंह को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कलियान की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार को छुट्टी दे दी गई।

गनीमत रही तारों में नहीं था करंट
गांव मौसमपुर में 11 हजार केवीए की लाइन खिंची है। इस लाइन के नीचे तार टूटने की आशंका विभाग ने तारों का जाल टांग रखा है। गनीमत रही कि उस वक्त बिजली नहीं आ रही थी। यदि तारों में करंट होता तो हादसा और बड़ा हो सकता था। सुबह गांव पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने तारों को काटकर बिजली की सप्लाई बंद करा दी।


यह हुए घायल
आशू पुत्र अंग सिंह, लखेंद्र पुत्र नेत्रपाल, रुक्मणी पुत्री खजान सिंह, दीपक पुत्र जसराज, धर्मेंद्र पुत्र राजवीर, सोमवीर पुत्र गोविंद राम, लाखन सिंह, गौतम पुत्र चंद्रपाल, हेमंत पुत्र नरदेव, चेतन पुत्र महावीर सिंह, सचिन पुत्र किशोरीलाल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed