{"_id":"5992074d4f1c1bf6428b4716","slug":"171502742349-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ान की मदद से तीन बंदी होंगे रिहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ान की मदद से तीन बंदी होंगे रिहा
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उड़ान की मदद से रिहा होंगे तीन बंदी
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
हर बार की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस पर जेल में बंद बंदियों को रिहा किया जा रहा है। प्रदेश में रिहा होने वाले 70 बंदियों में अलीगढ़ जेल में जुर्माने के अभाव में बंद तीन बंदियों को भी 15 अगस्त पर रिहा किया जाएगा। जुर्माना भरने की जिम्मेदारी उड़ान संस्था ने ली है।
जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि प्रदेश में रिहा होने वाले दोष सिद्ध बंदियों में रिहा होने वाले हाथरस के मोहल्ला कर्र निवासी आकाश पुत्र दिनेश, अर्जुन पुत्र शंकर लाल को चोरी के आरोप में पुलिस ने पकड़ा था। कोर्ट में दोष सिद्ध होने पर छह माह की सजा सुनाई। दोनों चार माह की सजा काट चुके हैं, लेकिन जुर्माना अदा न करने के कारण उन्हें रिहा नहीं किया गया।
इसी तरह हाथरस के हनुमान गली निवासी राजेश उर्फ खन्ना पुत्र मोहन लाल को नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार हुआ। इसे नौ माह की सजा तथा जुर्माने की सजा सुनाई। राजेश छह माह की सजा काट चुका है, लेकिन जुर्माने की रकम अदा न करने के कारण रिहा नहीं किया जा सका। इसके लिए जेल अधीक्षक ने उड़ान संस्था के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह से वार्ता की। वार्ता में संस्था अध्यक्ष ने तीनों बंदियों के जुर्माने की रकम 15 हजार 400 रूपये जमा कराने का सहमति पत्र जेल अधीक्षक को सौंप दिया। इस दौरान समाजसेवी संजय शर्मा भी मौजूद रहे।