फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नोटिस, के नाम पर वसूली का प्रयास

नोटिस, के नाम पर वसूली का प्रयास

Thu, 22 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
नोटिस, के नाम पर वसूली का प्रयास
नोटिस के नाम पर वसूली की कोशिश पड़ी महंगी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

टर्नओवर ज्यादा बताकर व्यापारी एवं हिंदू जागरण मंच के महानगर मंत्री से वसूली की कोशिश वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारियों को भारी पड़ गई। इससे नाराज मंच के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विभागीय कार्यालय में हंगामा काटा।

इस दौरान व्यापारियों और विभागीय अफसर व कर्मचारियों में तीखी नोकझोंक हुई। अफसरों ने इसे सेवानिवृत्त कर्मचारी की करतूत बताकर मामला रफादफा करने की कोशिश की तो व्यापारी और भड़क गए। उन्होंने जमकर खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन


मंच के महानगर मंत्री आकाश गुप्ता ने बताया कि उनकी एसएमबी इंटर कालेज के पास लैपटाप की दुकान है। उनकी दुकान पर वाणिज्य कर विभाग का एक कर्मचारी कई दिनों से आ रहा था और टर्नओवर कम दिखाने का भय दिखाकर वसूली की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर वह जेल भिजवाने की धमकी व अभद्र बर्ताव कर रहा था। गुरुवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो वह कर्मचारी आ धमका और मामले को रफादफा करने के लिए सुविधा शुल्क की मांग की।

इस पर उन्होंने विभाग की डिप्टी कमिश्नर से बात की तो उन्होंने कार्यालय बुला लिया। मंत्री का आरोप है कि डिप्टी कमिश्नर ने अपने कर्मचारी का पक्ष लेते हुए उल्टे उन्हें ही दोषी ठहराने की कोशिश की।

इस पर उन्होंने मंच के पदाधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही जिलाध्यक्ष ऋषिपाल एवं महानगर अध्यक्ष सोनू सविता कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ।


बाद में डिप्टी कमिश्नर ने वसूली के लिए आने वाले कर्मचारी को तीन माह पूर्व सेवानिवृत्त हुआ बताया। जब उनसे विभागीय फाइल उस बाबू के पास पहुंचने के बाबत पूछा गया तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया।

इस मौके पर विभाग संयोजक अमित राजा, हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष कौशलेंद्र समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed