{"_id":"5939a0124f1c1bce578b459f","slug":"171496948754-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में दो हजार से ज्यादा अपराधी सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में दो हजार से ज्यादा अपराधी सक्रिय
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में दो हजार से ज्यादा अपराधी सक्रिय
ब्यूरो, अमर उजाला, हाथरस।
जिले में संगीन वारदातों को अंजाम देने वाले दो हजार से ज्यादा अपराधी सक्रिय हैं। सरकार के निर्देश के बाद पुलिस ने बीते दस सालों में सक्रिय रहे शातिर अपराधियों की सूची तैयार की है। हैरत की बात यह है कि कुछ अपराधी जिले से बाहर हैं और पुलिस के पास उनकी कोई जानकारी नहीं है। ऐसे अपराधियों का पता लगाने के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया है।
सरकार की कोशिश सक्रिय अपराधियों पर नकेल कस सूबे में बढ़ रहे अपराध की कमर तोड़ने की है। इसके लिए हर जिले में दस साल से सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार कराई जा रही है ताकि इन पर निरोधात्मक कार्रवाई के जरिए नकेल कसी जा सके। एएसपी अरविंद कुमार के मुताबिक सूची तैयार की जा चुकी है। इस सूची में ऐसे अपराधी हैं जो एक से ज्यादा बार संगीन अपराधों में शामिल पाए गए हैं।
वहीं कई ऐसे भी हैं जिन पर कई मुकदमे दर्ज हैं। हत्या जैसे संगीन अपराधों में शामिल रहे अपराधियों की संख्या 1089 है। इतने ही अपराधी लूट, डकैती, चोरी आदि अपराधों में लिप्त रहे हैं। इनमें से ज्यादातर का रिकॉर्ड पुलिस ने तैयार कर लिया है वहीं कुछ जिले से बाहर हैं। पुलिस को शक है कि सूची में शामिल अपराधी दूसरे जिलों में अपराध को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
इसलिए इन्हें यूं ही छोड़ा नहीं जा सकता। इनका पता लगाने केे लिए विशेष टीम बनाई गई है। सक्रिय अपराधियों की सूची तैयार करने के अलावा भी पुलिस नए हिस्ट्रीशीटरों की सूची तैयार कर रही है। एएसपी के मुताबिक सभी थानों में पांच से छह अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।