फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   17 Rohingyas living illegally in Aligarh arrested

Aligarh News: अवैध रूप से रह रहे 17 रोहिंग्या गिरफ्तार, किसी के पास नहीं मिला शरणार्थी कार्ड, भेजे जेल

Mon, 24 Jul 2023 07:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Jul 2023 07:16 PM IST
सार

प्रदेश स्तर पर पिछले कई दिन से अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को लेकर जांच पड़ताल चल रही थी। इसी जांच के क्रम में सोमवार सुबह सुबह एक साथ गिरफ्तारी अभियान चलाया गया। इसी अभियान में कोतवाली क्षेत्र के मकदूम नगर पीपल वाली गली से 17 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए। जिनमें सात पुरुष व दस महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं के साथ कुछ छोटे बच्चे भी थे।

विज्ञापन
17 Rohingyas living illegally in Aligarh arrested
गिरफ्तार रोहिंग्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं के खिलाफ सोमवार सुबह चले अभियान में अलीगढ़ शहर के मकदूम नगर इलाके से 17 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए हैं। जिनमें सात पुरुष व दस महिलाएं शामिल हैं। कई दिन से चल रही जांच पड़ताल के बाद पुलिस व एटीएस की स्थानीय यूनिट ने संयुक्त रूप से ये कार्रवाई की और सभी की गिरफ्तारी के बाद उन्हें विदेशी अधिनियम में दर्ज मुकदमे में जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर पिछले कई दिन से अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्याओं को लेकर जांच पड़ताल चल रही थी। इसी जांच के क्रम में सोमवार सुबह सुबह एक साथ गिरफ्तारी अभियान चलाया गया। इसी अभियान में कोतवाली क्षेत्र के मकदूम नगर पीपल वाली गली से 17 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए। जिनमें सात पुरुष व दस महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं के साथ कुछ छोटे बच्चे भी थे। जांच व तलाशी के दौरान न तो इनके पास किसी तरह का शरणार्थी कार्ड मिला और न किसी अन्य तरह का कोई दस्तावेज, पासपोर्ट आदि मिला। 
विज्ञापन


पूछताछ में किसी ने एक वर्ष पहले से तो किसी ने पांच वर्ष पहले से यहां अवैध रूप से रहना स्वीकारा। इनमें से कुछ मीट फैक्टिरयों में मजदूरी कर रहे थे तो कुछ इसी कारोबार से जुड़े अन्य कार्यों में मजदूरी कर रहे थे। सीओ प्रथम के अनुसार इन सभी पर विदेशी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेजा गया है। इस गिरफ्तारी टीम में इंस्पेक्टर कोतवाली व उनकी टीम के अलावा एटीएस की स्थानीय यूनिट व लखनऊ यूनिट शामिल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध रूप से रह रहे म्यान्मार के रोहिंग्याओं को लेकर समय समय पर जांच व गिरफ्तारी अभियान चलता रहता है। एटीएस के साथ इसी अभियान के क्रम में सोमवार को 17 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। आगे भी इस दिशा में कार्रवाई जारी रहेगी।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी


ये किए गिरफ्तार

  1. रफीक पुत्र नूर मोहम्मद वलीबाजार थाना मांगडू जिला एक्याब म्यान्मार 32 वर्ष 
  2. जफर आलम पुत्र शेर मोहम्मद जीवनहाली थाना तुमरू जिला एक्याब म्यान्मार 40 वर्ष 
  3. मोहम्मद शाह पुत्र हुसैन अहमद निवासी मौरिक्कम थाना मांगडू जिला एक्याब म्यान्मार 22 वर्ष 
  4. आमिर हुसैन पुत्र मोहम्मद आमिर निवासी क्याजिंगापाड़ा थाना मांगडू जिला एक्याब म्यान्मार 23 वर्ष 
  5. मोहम्मद सलीम पुत्र फयाजुर्रहमान निवासी तम्मबाजार थाना वुशीदाग जिला एक्याब म्यान्मार 60 वर्ष 
  6. मोहम्मद अय्यूब पुत्र लतीफ अब्दुल निवासी सोप्रांग थाना वुशीदांग जिला एक्याब म्यान्मार 28 वर्ष 
  7. शैदुलरहमान पुत्र शैफुल्ला निवासी डुडाई थाना मांगडू जिला एक्याब म्यान्मार 20 वर्ष 
  8. मिनारा बेगम पत्नी आमिर हुसैन निवासी बुशडंग थाना मागंडू जिला एक्याब म्यान्मार 21 वर्ष 
  9. आरिफा बेगम पत्नी मो. उस्मान निवासी गांव मोरिक्कम जिला  थाना तुम्बरु म्यान्मार 39 वर्ष 
  10. हामिदा पत्नी मो. शाह निवासी टोंग बाजार थाना मुसडंग जिला एक्याब म्यान्मार 21 वर्ष 
  11. आबिदा खातून पत्नी मो. शरीफ निवासी गांव बुंडूवरान थाना मुसडंग जिला एक्याब म्यान्मार 60 वर्ष 
  12. सलीमा तसलीमा पत्नी मो. सलीम निवासी गांव थम्ब बाजार जिला एक्याब म्यान्मार 58 वर्ष 
  13. खैरुलनिशा पत्नी मो. हारिश निवासी गांव कियाजियांपाडा जिला बुसडंग थाना मोगडू म्यान्मार 24 वर्ष
  14. सनवारा पत्नी सफीउल्लाह उर्फ शफीक उर्फ शफी निवासी बुशडंग जिला एक्याब म्यान्मार 27 वर्ष 
  15. दिलदारा पुत्री मुहिबुल्ला निवासी गांव मोइंडग थाना बुशडंग जिला एक्याब म्यान्मार 21 वर्ष 
  16. बीबीसारा पत्नी अफ्फातुल्लाह निवासी गांव जीवनहाली थाना बुड्डू जिला एक्याब म्यांमार 19 वर्ष 
  17. आयशा सिद्दकी पत्नी शमशूल आलम निवासी गांव थम्ब बाजार थाना बुशडंग जिला एक्याब म्यान्मार 29 वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed