फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   17 Pakistani citizens may soon get Indian citizenship

अलीगढ़ : 17 पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द मिल सकती है भारतीय नागरिकता, अराजकता से डरकर आए थे हिंद

Sun, 17 Apr 2022 02:26 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, रिंकू शर्मा, अलीगढ़
न्यूूज डेस्क, रिंकू शर्मा, अलीगढ़ Published by: राजेश सिंह Updated Sun, 17 Apr 2022 02:26 AM IST
सार

ये सभी यहां पर बिना नागरिकता के ही निवास कर रहे हैं, लेकिन अब इनका इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने बांग्लादेश, अफगानिस्तान व पाकिस्तान के रहने वाले लोगों की नागरिकता के आवेदनों में मिली कमियों को दूर कराकर उनका जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
17 Pakistani citizens may soon get Indian citizenship
demo pic... - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कई साल से अलीगढ़ में रहने वाले 17 पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द भारतीय नागरिकता मिल सकती है। ये सभी यहां पर बिना नागरिकता के ही निवास कर रहे हैं, लेकिन अब इनका इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने बांग्लादेश, अफगानिस्तान व पाकिस्तान के रहने वाले लोगों की नागरिकता के आवेदनों में मिली कमियों को दूर कराकर उनका जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। अलीगढ़ शहर में रहने वाले हिंदू परिवारों के लोगों में से तीन को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है, जबकि पाकिस्तानी चार मुस्लिम भी नागरिकता का इंतजार कर रहे हैं। 

विज्ञापन


अराजकता से डरकर आ गए थे भारत 
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में वर्ष 1953 में जन्मे रमेश लाल का 1972 में सिंध इलाके की लाजवंती साथ विवाह हुआ था। वे वहां पर किराना की दुकान चलाते थे। उस समय बलूचिस्तान में अराजकता का माहौल था। वर्ष 2005 में वहां के नवाब की हत्या के बाद फैली अराजकता से डर कर वह भारत आ गए। रमेश लाल के बड़े भाई बच्चाराम वर्ष 1968 से अलीगढ़ में किराने का काम कर रहे थे। रमेश लाल ने हाथरस अड्डे के पास मदारगेट जैन मंदिर के पास जनरल स्टोर खोल लिया और बन्नादेवी क्षेत्र की नई बस्ती में निवास कर रहे हैं।
विज्ञापन


रमेश लाल ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक होने के नाते वह और उनका परिवार एलटीवी (लांग टर्म वीजा) के जरिए अलीगढ़ में रह रहा है। उन्होंने अपना, पत्नी लाजवंती, पुत्र कैलाश, बेटी पूजा की नागरिकता के लिए वर्ष 2015 में आवेदन किया था। अभी तक रमेश लाल, लाजवंती बेटी पूजा को भारतीय नागरिकता मिल चुकी है। रमेश लाल का एक बेटा हरेश लाल वर्तमान में बलूचिस्तान में रह रहा है। जबकि दूसरा बेटा शंकर लाल एवं बहू बरजी बाई वर्ष 2013 में अलीगढ़ आ गए थे। उन्होंने भी नागरिकता के लिए आवेदन कर रखा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय नागरिकता के लिए ऑनलाइन आवेदन 
पाकिस्तान से आकर अलीगढ़ शहर के अलग-अलग स्थानों पर रहने वाली बरजी बाई, शंकर लाल, कैलाश कुमार एवं सिमरन कुमारी ने भारतीय नागरिकता के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रखा है। अभी यह आवेदन प्रदेश स्तर पर अटके हुए हैं। इनकी जांच में खामियां मिली हैं। इसको लेकर शासन ने पाकिस्तानी नागरिकों के आवेदन में जो कमियां रह गई हैं, उन्हें तत्काल दूर कराते हुए रिपोर्ट मांगी है। इनके अलावा, शहर में रहने वाले पाकिस्तानी मूल के कई नागरिकों ने भी भारतीय नागरिकता पाने के लिए आवेदन कर रखा है। फिलहाल, वह लांग टर्म वीजा पर रह रहे हैं।


शहर में निवास कर रहे पाकिस्तानी नागरिकों को नागरिकता देने के संबंध में केंद्रीय स्तर से निर्णय होना है। शासन स्तर से मिले निर्देशों के हिसाब से संशोधित जानकारी भेजी जाएगी।  
- राकेश कुमार पटेल, एडीएम सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed