फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   17 Hazaraen student assembly Gerenge

17 को विधानसभा घेरेंगे हजाराें छात्र

Fri, 05 Feb 2016 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़ Updated Fri, 05 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
राज्य विवि की मांग को लेकर छात्रों ने अब कमर कस ली है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय छात्र संघर्ष मोर्चा ने यहां एसवी कॉलेज में छात्र सम्मेलन किया। सम्मेलन में ऐलान किया कि 17 फरवरी को जिले के  हजारोें छात्र विधानसभा का घेराव कर वहां प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को एसवी कॉलेज में राज्य विवि की स्थापना को लेकर छात्र सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें छात्र नेता अमित गोस्वामी ने कहा कि अलीगढ़ में राज्य विश्वविद्यालय की मांग को लेकर छात्र अब कमर कस चुके हैं। छात्र हर हालत में विवि स्थापित कराकर दम लेंगे। मोर्चा अध्यक्ष अर्जुन भोलू सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आज तक अलीगढ़ के छात्रों को कमजोर समझाता है।
विज्ञापन


अब अलीगढ़ में 17 फरवरी को काफी छात्र लखनऊ में विधानसभा पर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने जिले की सभी स्वयंसेवी संस्थाओं से भी इस आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। मोर्चा उपाध्यक्ष चेतन सैनी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्रों की जायज मांगों को अन्यथा न ले वरना प्रदेश सरकार को उखाड़ फेंकने का निर्णय लेने को छात्र बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ चौधरी ने कहा कि जिले के छात्रों को अपनी ताकत का अहसास कराने का समय आ गया है। यदि समय रहते हम नहीं चेते तो सरकार छात्रों का शोषण करने से बाज नहीं आएगी। इस मौके पर मोर्चा प्रवक्ता राहुल सिंह, सोनू ठाकुर, ललित पंडित, पुष्पेंद्र कुमार, आशू वर्मा, हिमांशु गौतम, मयंक वार्ष्णेय, संजू बजाज, नेहा कुमारी, महिला चौधरी, अर्जुन राणावत, हरीश जादौन, मोहित पंडित  आदि थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed