{"_id":"605f7e4b8ebc3edbfe58ea74","slug":"17-criminal-imigrated-from-district-before-panchayat-election-city-office-news-ali2597526121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव से पहले 17 अपराधी जिला बदर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव से पहले 17 अपराधी जिला बदर
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए अपराधियों पर अंकुश लगाने का काम भी शुरू हो गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल की कोर्ट से शनिवार को 5 और शुक्रवार को 12 आरोपियों को जिला बदर किया। यह सभी विभिन्न धाराओं के मुल्जिम थे।
एडीएम वित्त एवं राजस्व की कोर्ट से जारी आदेश के मुताबिक हाशिम पुत्र मुस्तकीम निवासी आजमाबाद माछुआ, हरदुआगंज, दिनेश उर्फ दिन्न पुत्र राम प्रसाद निवासी नगला हिमाचल, गंगीरी, चुन्नू पुत्र तैयब निवासी सरायवली, अतरौली, जितेंद्र उर्फ जीतू पुत्र रनवीर निवासी नगला रंजीता, अकराबाद, कान्हा पुत्र प्रेमवीर निवासी नगला रंजीता, अकराबाद, रिजवान पुत्र लाइकुज्जमा निवासी बरला, रमाकांत पुत्र महेश चंद निवासी रघुपुरा, बरला, चंद्रभान पुत्र ओमप्रकाश निवासी रघुपुरा, बरला, छोटू उर्फ सनी पुत्र कोशपाल निवासी बिठौली, विजयगढ़, तेजवीर कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी बिशनपुर बहानपुर, पालीमुकीमपुर, अंगद उर्फ वीरपाल निवासी बिशनपुर बहानपुर, पालीमुकीमपुर, रवि पुत्र मोहर सिंह निवासी गहतौली निर्मल, पालीमुकीमपुर, आबाद पुत्र इरफान निवासी अधौन, अकराबाद, सज्जाद पुत्र शकील खां निवासी अधौन, अकराबाद, हबीब पुत्र शहजाद निवासी दादों व एक अन्य मुकदमे में भी हबीब पुत्र शहजाद निवासी दादों, आदेश पुत्र अवधेश निवासी सपेरा भानपुर, हरदुआगंज को जिला बदर किया गया है।
इन पर विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। छह माह तक इनकी जिला बदर की अवधि रहेगी। इस दौरान यह जिले की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। अगर, ऐसा करते पाए गए तो इनको अगले छह माह के लिए फिर से जिला बदर कर दिया जाएगा।