फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   168 People covid Positive in aligarh

एसवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सहित आठ की मौत, 168 संक्रमित मिले

Mon, 19 Apr 2021 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
168 People covid Positive in aligarh
रेलवे रोड बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
एसवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य गोपाल बाबू सहित आठ लोगों की मौत हो गई है। जनपद में 168 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 692 तक पहुंच गई है। राहत की बात यह है कि 54 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को छह लोगों की मौत हुई है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि इनमें से कितने लोग कोरोना संक्रमित हैं। दीनदयाल अस्पताल के एक कर्मचारी के 62 वर्षीय रिश्तेदार, जीवनगढ़ के 30 वर्षीय युवक, गंगीरी के कमराना गांव की 30 वर्षीय महिला, कमालपुर के 88 वर्षीय बुजुर्ग, डोरीनगर के 45 वर्षीय व्यक्ति एवं बारहद्वारी की 58 वर्षीय महिला की मौत हुई है। शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में एसवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य का निधन हो गया है। 15 अप्रैल को उनकी पत्नी का निधन हुआ था।
विज्ञापन

वहीं, अन्य प्राइवेट अस्पतालों में लक्ष्मी मार्ग निवासी 60 वर्षीय महिला एवं हाथरस निवासी 57 वर्षीय महिला की मौत हुई है। सोमवार को रिकार्ड 168 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। नाज रेजीडेंसी, पैराडाइज होम, बनियापाड़ा, कुंदननगर, सुरेंद्रनगर, रेलवे कॉलोनी क्वार्सी, इंद्रानगर, विनय नगर, होली चौक, अचलरोड, कुलदीप विहार, हरदुआगंज, खितकारी, जलाली, जेबी वैष्णव वाटिका, रघुवीरपुरी एवं विक्रम कॉलोनी में दो या दो अधिक लोग संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में महिला बेहोश
स्वास्थ्य आधार पर निर्वाचन से ड्यूटी कटवाने मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंची महिला बेहोश हो गई। इसको लेकर काफी हंगामा हुआ। शिक्षक चिकित्सकों पर भेदभाव का आरोप लगा रहे थे। एडी हेल्थ द्वारा डॉ. एसके उपाध्याय की अध्यक्षता में एक बोर्ड का गठन किया गया है। स्वास्थ्य कारणों से निर्वाचन से ड्यूटी कटवाने की मांग कर रहे लोगों को बोर्ड के समक्ष पेश होना था। बोर्ड के एक चिकित्सक दूसरे अस्पताल से आने वाले थे। उनके आने में दूरी होने पर हंगामा हो गया। सीएमएस डॉ. रामकिशन ने बताया कि महिला परेशान होकर लेट गई।

2518 लोगों को लगा टीका
जनपद में 22 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2518 लोगों को टीका लगाया गया। 3061 में से 1432 लोग प्रथम डोज लगवाने पहुंचे। जबकि 1486 लोगों को दूसरी डोज दी गई। सीएमओ डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए टीकाकरण जरूरी है। 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग टीका अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed