{"_id":"5cc212fcbdec22142355646f","slug":"161556222716-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसलगंज, रेलवे रोड व दुबे का पड़ाव की सड़कें भी होंगी चौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसलगंज, रेलवे रोड व दुबे का पड़ाव की सड़कें भी होंगी चौड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के भीड़भाड़ वाले इलाके रसलगंज, रेलवे रोड एवं दुबे के पड़ाव की सड़कें भी जल्द ही चौड़ी दिखाई देंगी। प्रशासन एवं विकास प्राधिकरण इन तीनों अति व्यस्त इलाकों में जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगा। प्राधिकरण की 29 अप्रैल को होने वाली बैठक में अभियान की रणनीति तैयार की जाएगी।
प्रशासन ने अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहे अलीगढ़ महानगर में पहले चरण में मैरिस रोड, सेंटर प्वाइंट, समद रोड, लक्ष्मीबाई मार्ग, दोदपुर, मेडिकल रोड आदि स्थानों पर अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराया था।
परिणामस्वरूप इन इलाकों की सड़कें चौड़ी हो गई हैं। अब प्रशासन दूसरे चरण में रसलगंज, रेलवे रोड एवं दुबे के पड़ाव इलाके में अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने जा रहा है। प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि यूं तो अतिक्रमण हटाओ अभियान 27 अप्रैल से आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
लेकिन असल रणनीति डीएम एवं प्राधिकरण उपाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह की मौजूदगी में प्राधिकरण, नगर निगम, प्रशासन एवं अन्य विभागों की 29 अप्रैल को होने वाली बैठक में बनेगी। इसके बाद अभियान शुरू कर दिया जाएगा।