{"_id":"5c69c602bdec22739e2a5aaa","slug":"161550435842-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे मुख्यालय जुड़वाओ, नहीं तो पूरे सिस्टम ही बदलवाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे मुख्यालय जुड़वाओ, नहीं तो पूरे सिस्टम ही बदलवाओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान पूरे जिले में दर्जनभर से ज्यादा हिक कनेक्ट वाले सीसीटीवी सिस्टम मुख्यालय से आउट होने पर एसीएम प्रथम रंजीत सिंह ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम प्रभारी को मुख्यालय में जुड़वाने के निर्देश दिए हैं। इसी के साथ सख्त लहजे में कहा है कि अगर मुख्यालय से यह परीक्षाकेंद्र नहीं जुड़ पा रहे हैं तो सारे परीक्षाकेंद्रों को सीसीटीवी कैमरे के नए सिस्टम लगवाए जाएं। बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती नहीं जाएगी।
बोर्ड परीक्षा शुरू होने से हिक कनेक्ट वाले सीसीटीवी कैमरे सीसीटीवी मुख्यालय कंट्रोल रूम के कंप्यूटर से नहीं जुड़ पा रहे थे। इस खामी को दूर करने के लिए तकनीकी कार्य देख रहे शिक्षक वीरेंद्र चौधरी ने दूर किया। उन्होंने एक मोबाइल पर हिक कनेक्ट के परीक्षाकेंद्र जोड़ लिए। इसके बाद मोबाइल की स्क्रीन एलईडी पर देखकर इन परीक्षाकेंद्रों पर नजर रखी जा रही थी। लेकिन शनिवार को गणित की परीक्षा के दौरान सामने आया कि हिक कनेक्ट वाले परीक्षाकेंद्र पहले तो यहां जुड़े हुए थे। लेकिन प्रधानाचार्य अब अपने मोबाइल पर सीसीटीवी के फुटेज देख नहीं पा रहे थे।
ऐसे में दर्जनभर से ज्यादा परीक्षाकेंद्रों ने अपने मोबाइल में लाग इन आईडी डाल ली। जिससे यह परीक्षाकेंद्र सीसीटीवी मुख्यालय कंट्रोल रूम से आउट हो गए। यह जानकारी जैसे ही एसीएम प्रथम को हुई तो उन्होंने तत्काल अधीनस्थों को निर्देशित किया कि इन सभी से कहा जाए कि या तो वे हिक कनेक्ट वाले सीसीटीवी सिस्टम को मुख्यालय कंट्रोल रूम से जुड़वाकर जाएं। नहीं तो पूरा सिस्टम बदलवाया जाए। बोर्ड परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती नहीं जाएगी।