{"_id":"5c37a801bdec22739402941a","slug":"161547151361-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटल चौक करें सेंटर प्वाइंट का नाम, लगाए राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटल चौक करें सेंटर प्वाइंट का नाम, लगाए राष्ट्रीय ध्वज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के व्यापारियों ने नगर आयुक्त से सेंटर प्वाइंट चौराहे का नाम अटल चौक करने एवं चौराहे पर 50 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज लगाने की मांग की है। इसके साथ ही सौंदर्यीकरण की प्रस्तावित मानचित्र का फ्लैक्स लगाने की भी मांग की है।
कोल विधायक अनिल पाराशर के साथ गुरुवार को व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल से मिला और सेंटर प्वाइंट से संबंधित समस्याओं के समाधान पर चर्चा की।
सेंटर प्वाइंट चौराहे पर सौंदर्यीकरण का प्रस्तावित मानचित्र का फ्लेक्स लगाने, सुलभ शौचालय बनवाने, नाले सड़क लेवल तक बनवाकर कवर कराने, निर्माण कार्य द्रुत गति से चलवाने, सड़क पर स्थित ऊंचे-नीचे मेनहोल को सड़क के लेवल तक लाने, बिजली, टेलीफोन के खंभे व सीवर लाइन की स्थिति स्पष्ट करने, हरे पेड़ों को कम से कम काटने आदि की मांग व्यापारियों ने की।
विज्ञापन
अध्यक्ष विवेक बगाई ने बताया कि नगर आयुक्त ने समस्याओं को सहानुभूति पूर्वक सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में चेयरमैन सुशील मित्तल, महामंत्री दीपक गर्ग, कोषाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष अशोक कुमार लालाजी, संरक्षक सुरेश वढेरा, शैलेंद्र चौधरी आदि शामिल थे।