{"_id":"5c15644fbdec22556052dfd2","slug":"161544905807-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद समिट-अलीगढ़ के दस लाभार्थियों को ऋण वितरण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद समिट-अलीगढ़ के दस लाभार्थियों को ऋण वितरण पत्र
Updated Sun, 16 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, अलीगढ़
मुरादाबाद में शनिवार को आयोजित वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट समिट में अलीगढ़ के दस लाभार्थियों को ऋण वितरण स्वीकृति पत्र दिए गए। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मंत्री सत्यदेव पचौरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 10 ताला उद्योग से संबधित कारीगरों को टूल किट का वितरण किया गया।
यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी अलीगढ़ जनपद के जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र में किया गया। इसमें जनपद स्तर पर भी उद्यमियों एवं उद्यमी संगठनों ने भाग लिया। शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत उद्योग स्थापना के लिए, जिला अग्रणी बैक प्रबंधक आनंद गर्ग, सहायक महा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैक रैसमैक एवं मुख्य प्रबंधक बैक आफ बड़ौदा एसएमई शाखा ने उद्यमी कृष्ण कुमार गुप्ता, कपिल देव गुप्ता एवं राहुल का ऋण स्वीकृत पत्र एवं 76 लाख की धनराशि का चेक दिया गया।