फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   डीएम के समक्ष पहुंची छात्राएं, गुंजन-उपासना को बताया निर्दोष

डीएम के समक्ष पहुंची छात्राएं, गुंजन-उपासना को बताया निर्दोष

Wed, 24 Oct 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
डीएम के समक्ष पहुंची छात्राएं, गुंजन-उपासना को बताया निर्दोष
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बच्चियों से मारपीट एवं शौचालय साफ कराने के सनसनीखेज प्रकरण में मंगलवार को नया मोड़ आ गया। इस मामले में डीएम के आदेश पर बर्खास्त शिक्षिकाओं गुंजन व उपसना के समर्थन में विद्यालय की बालिकाएं एवं उनके अभिभावक आ गए। इन लोगों ने डीएम से मुलाकात कर दोनों शिक्षिकाओं को निर्दोष बताते हुए उन्हें वापस लाने तथा दो अन्य शिक्षिकाओं पर उन्हें फंसाने की साजिश के तहत वीडियो बनवाने का गंभीर आरोप मढ़ डाला। यहां तक कि उन्होंने वीडियो में दर्शायी गई छात्राओं को भी दोषी ठहराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

रविवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मडराक में बच्चों से अमानवीय बर्ताव, मारपीट, शौचालय व परिसर साफ कराने, पंखा झलवाने, रोटी बनवाने, मालिश करवाने, खाना बनवाने एवं सरकारी रजिस्टर में ब्यौरा दर्ज कराने से संबंधित कई वीडियो वायरल हुए थे। सभी आरोप यहां की पूर्ण कालिक संगीत शिक्षिका गुंजन पांडेय पर लगाए गए और वार्डन उपासना सिंह उनकी पूर्ण सहयोगी दिखाई गई। इस मामले में डीएम के आदेश पर दोनों शिक्षिकाओं को बर्खास्त कर एफआईआर दर्ज करा दी गई।
विज्ञापन


मंगलवार को इस बहुचर्चित मामले में विद्यालय की दर्जनभर से अधिक छात्राएं एवं उनके अभिभावक जन सुनवाई के दौरान डीएम से मिलने पहुंचे। उन्होंने शिक्षिका गुंजन व उपासना को निर्दोष बताते हुए दो अन्य शिक्षिकाओं रैना एवं शालिनी को उत्पीड़न के लिए दोषी ठहराया। उन्होंने इन दोनों शिक्षिकाओं पर वीडियो में दर्शायी गई छात्राओं को प्रेरित कर बर्खास्त शिक्षिकाओं के खिलाफ वीडियो बनवाने जैसे संगीन आरोप भी लगाए। यहां तक की वीडियो में दर्शायी गई छात्राओं पर भी बदमिजाजी से लेकर कई अन्य गंभीर आरोप जड़ डाले। अभिभावक हरेंद्र ने कहा कि दोनों नई आयी शिक्षिकाएं न तो पढ़ाती हैं और न ही बच्चियों से उनका बर्ताव ही अच्छा है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीआईओएस को लगाई फटकार
अलीगढ़। बर्खास्त शिक्षिकाओं में से एक पर तीन चार माह पूर्व भी उत्पीड़न के आरोप लगे थे। इसकी जांच भी हुई, लेकिन बताया जाता है कि उसे शिक्षा विभाग के एक उच्चाधिकारी के इशारे पर दबा दिया गया। डीआईओएस ने मंगलवार को डीएम को इसकी जानकारी दी तो वे बिफर गए। उन्होंने रोषपूर्ण लहजे में कहा कि उन्हें पहले इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई। जानकारी मिलती तो उसी समय कार्रवाई होती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed