फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़-जेवर मार्ग पर थमे 55 बसों के पहिए

अलीगढ़-जेवर मार्ग पर थमे 55 बसों के पहिए

Mon, 17 Sep 2018 02:28 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़-जेवर मार्ग पर थमे 55 बसों के पहिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहर के अंदर से संचालित प्राइवेट बसों पर प्रशासन की लगातार बढ़ती सख्ती के चलते खैर अडडे से रविवार को बसों का संचालन बंद हो गया। बस आपरेटरों ने रविवार को बसों को खड़ा कर दिया। बसों का संचालन बंद होने के कारण यहां यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा, हालांकि रविवार होने के कारण रोजाना सफर करने वाले यात्री तो नहीं आए, लेकिन अन्य यात्रियों को अलीगढ़-जेवर मार्ग पर डग्गेमार वाहनों का सहारा लेना पड़ा।

मडराक में हुई दुर्घटना के बाद प्रशासन ने महानगर के अंदर प्राइवेट बसों के घुसने पर एकदम रोक लगा दी। इसके साथ ही महानगर के अंदर बने छर्रा बस अड्डा ध्वस्त कर दिया। प्रशासन ने प्राइवेट बस संचालन के लिए खैरेश्वर, क्वार्सी तथा धनीपुर मंडी से आगे प्राइवेट बस अड्डों के लिए जमीन चिह्नित कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया, लेकिन अभी तक किसी भी बस अड्डे पर काम पूरा नहीं हो पाया है। गत मंगलवार से क्वार्सी तथा धनीपुर के पास बने बस प्राइवेट अड्डों के पास से वाहनों का संचालन शुरू हो गया, लेकिन खैर अड्डा से बसों का संचालन निरंतर जारी था। प्रशासन के लगातार बढ़ रहे दबाव और बस संचालन में निरंतर आ रही परेशानियों को देखते हुए रविवार को अलीगढ़-जेवर मार्ग पर चलने वाली 55 बसों के पहिए भी थम गए। बस आपरेटरों ने बसों को खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन


अलीगढ़-जेवर बस आपरेटर एसोसिएशन के महाप्रबंधक मोहनदत्त शर्मा ने बताया कि जो स्थान प्रशासन ने चिह्नित किया है वहां अभी कोई व्यवस्था नहीं है। यहां से बसों का संचालन करने का मतलब है एक्सप्रेस वे पर सवारियों को खड़ा करके बसों में बिठाना और उतारना। इस दौरान हादसे की हर समय संभावना बनी रहेगी। फिलहाल वह अपनी बसों को बेचने का मन बना चुके हैं। कई पार्टियों से बसों को खरीदने की बात भी चल रही है। बस अड्डे पर व्यवस्था होने के बाद संचालन के बारे में सोचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेवर-अलीगढ़ मार्ग के आपरेटर आज मिलेंगे डीएम से
अलीगढ़-जेवर मार्ग पर बसों का संचालन करने वाले प्राइवेट आपरेटर सोमवार को डीएम से मुलाकात करेंगे। एसोसिएशन के महाप्रबंधक मोहन दत्त शर्मा ने बताया कि प्रशासन ने प्राइवेट आपरेटरों को तो बाहर कर दिया, लेकिन जहां बस अड्डा बनाया है वहां मूलभूत सुविधाएं भी नहीं हैं। महानगर में डग्गेमार वाहनों की संख्या शिकायत के बाद बढ़ती जा रही है। ऐसे में बसों का संचालन संभव नहीं है। इसके साथ अन्य समस्याओं को भी डीएम के समक्ष रखा जाएगा।


अलीगढ़-जेवर मार्ग पर हमारी पर्याप्त मात्रा में बस चल रही है। आवश्यकता पड़ी तो बसों की संख्या तथा उनके चक्कर बढ़ा दिए जाएंगे। यात्रियों को रोडवेज की बसों में सफर कराने के लिए परिवहन निगम की पूरी तैयारी है।
अतुल त्रिपाठी, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed