फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   रालोद के प्रदर्शन के बाद किसान लोकेश हुए रिहा

रालोद के प्रदर्शन के बाद किसान लोकेश हुए रिहा

Wed, 08 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
रालोद के प्रदर्शन के बाद किसान लोकेश हुए रिहा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। किसान लोकेश तिवारी की रिहाई को लेकर कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन ने लोकेश को रिहा कर दिया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर रालोद कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसान लोकेश की तुरंत रिहाई और एसडीएम खैर को तत्काल हटाने की मांग की। कार्यकर्ताओं के उग्र रवैये को देखते हुए लोकेश को देर शाम रिहा कर दिया गया। अंत में कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें एक गोशाला अंडला या चौधाना में बनवाने की मांग शामिल है। प्रदर्शन में मोदीनगर के पूर्व विधायक सुदेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह, मोहन लाल वर्मा, प्रतीक चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


धरने की अगुवाई पूर्व विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद सूर्यवंशी ने की। गौरतलब है कि खैर ब्लॉक के गांव भाड़ोली में गोशाला बनाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे ग्रामीणों को रविवार शाम को पुलिस-प्रशासन ने जबरन उठवा दिया। धरने का नेतृत्व संभाल रहे नदरोई थाना लोधा निवासी लोकेश तिवारी की पुलिस से नोकझोंक हुई। इसमें उन्हें कुछ चोटें भी आई थीं। लोकेश को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद सोमवार को एसडीएम खैर ने चालान कर उन्हें जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed