फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 8 हजार 863 मामले

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 8 हजार 863 मामले

Mon, 23 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 8 हजार 863 मामले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला न्यायालय से लेकर तहसील व अन्य बाह्य न्यायालयों में रविवार को लोक अदालत का आयोजन किया गया। प्रभारी जिला जज मदन लाल निगम के निर्देशन आयोजित इस लोक अदालत में विभिन्न प्रकरण के 8 हजार 863 वादों की सुनवाई कर उन्हें निस्तारित किया गया।

प्राधिकरण सचिव अभिनितम उपाध्याय ने बताया कि न्यायालयों में विभिन्न प्रकार के कुल 5 हजार 410 मामलों को निस्तारण के लिए लगाया गया, जिनमें विभिन्न प्रकार के 3 हजार 047 मामलों का निस्तारण कर कुल 16 लाख 838 हजार 809 रुपये की धनराशि को सेटलमेंट के रूप में प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रीलिटिगेशन स्तर के विभिन्न प्रकार के 7 हजार 538 मामले लगाए गए, जिनमें 5 हजार 816 मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के माध्यम से किया गया और 2 लाख 170 हजार 596 रुपये वसूल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त प्रकार के कुल 12 हजार 948 मामले लगाए गए। जिनमें से कुल 8 हजार 863 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 19 लाख 09 हजार 405 रुपये धनराशि सेटलमेंट के रूप में प्राप्त की गई।


लोक अदालत के सफल आयोजन में सोहन लाल, उपेंद्र मिश्रा, विनय कुमार आर्य, नरेंद्र कुमार राजपूत, बृजेश कुमार सहित सभी कर्मचारियों सहयोग रहा। प्राधिकरण सचिव अभिनितम उपाध्याय ने लोक अदालत में सहयोग व सफल आयोजन करने के लिए सभी को धन्यवाद दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed