{"_id":"5ad266bc4f1c1b390a8b4940","slug":"161523738300-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 उज्जवला दिवस पर एक ही दिन में बंट जाएंगे 5500 कनेक्\nशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 उज्जवला दिवस पर एक ही दिन में बंट जाएंगे 5500 कनेक् शन
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आंबेडकर जयंती पर शनिवार से आरंभ हुए ग्राम स्वराज अभियान में 20 अप्रैल को जनपद में एक साथ मनाए जाने वाले उज्जवला दिवस पर जिले के 5500 घरों में नया सवेरा होगा। जिले की सभी 55 गैस एजेंसियां कार्यक्रम आयोजित कर अपने इलाके के एससी-एसटी, अंत्योदय कार्ड धारक एवं प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को 100-100 कनेक्शन देंगी।
एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी एवं बीपीसीएल के डिस्ट्रीब्यूटर आशीष कुलश्रेष्ठ ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम पूर्ति विभाग द्वारा कृष्णांजलि सभागार में कराया जाएगा।
इसमें तीनों आयल कंपनियाें आईओसी, बीपीसी एवं एचपीसी के प्रतिनिधियों के साथ गैस एजेंसी संचालक एवं अनुसूचित जाति, जन जाति, अंत्योदय कार्ड धारक एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी सम्मिलित होंगे। इन लाभार्थियों को उज्जवला स्कीम के तहत कनेक्शन दिए जाएंगे। अन्य ब्लाक एवं एजेंसियों पर भी इसी तरह के कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
आईओसी के फील्ड अफसर कुशल कपूर ने बताया कि वर्तमान में उज्जवला योजना में समूचे जनपद में 91691 आवेदन हैं। इनमें से 76814 स्वीकृत हो गए हैं। कुल कनेक्शनों की संख्या 74907 है। इनमें आईओसी के 34800, बीपीसी के 29051 तथा एचपीसी के 11056 कनेक्शन शामिल हैं।