फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   कीर्तन आयोजन के साथ निशान साहिब की रस्म अदा की

कीर्तन आयोजन के साथ निशान साहिब की रस्म अदा की

Sun, 15 Apr 2018 02:00 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
कीर्तन आयोजन के साथ निशान साहिब की रस्म अदा की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बैसाखी के अवसर पर शनिवार को शहर में विभिन्न संगठनों ने कार्यक्रमों का आयोजित किए। गुरुद्वारा बैकुंठ नगर पर बैसाखी का पर्व धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया।

सुबह पाठ की समाप्ति कमल जीत सिंह टुटेजा परिवार द्वारा कराई गई। कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ। ज्ञानी गुरबचन सिंह व चंडीगढ़ से आए ज्ञानी गुरमीत सिंह द्वारा गुरुवाणी के कीर्तन का गुणगान किया गया।
विज्ञापन


नवजात बच्चों को भी अमृत पान कराया गया। कीर्तन के बाद निशान साहिब की रस्म अदा की गई। अरदास व समाप्ति उपरांत गुरु के लंगर का आयोजन हुआ। बाबा दीप सिंह सेवा सोसायटी द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 23 महिलाओं व 32 पुरुषों द्वारा कुल 55 यूनिट खून दान किया गया। रक्त दान करने वालों को एक प्रमाण पत्र व स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए। मेडिकल कैंप में 578 लोगों की मुफ्त जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीआरओ संदीप गांधी ने अमृत सिंह होरा द्वारा रक्त दान शिविर के आयोजन व डा. हर्ष गर्ग और पुनीता अरोरा गर्ग का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर हरपाल सिंह छाबड़ा ( प्रधान), गुरु गोविंद सिंह स्कूल की प्रधानाचार्य वीरेंदर कौर, भूपेंद्र सिंह टुटेजा, मदन लाल जुनेजा, तेजेंदर सिंह, रिक्की मल्होत्रा सतवीर सिंह, वीरेंदर सिंह राजू, गुरुदयाल सिंह, निर्मल सिंह, इकबाल सिंह, बलजीत सिंह, पुनीत सिंह, कारज टुटेजा, गुरदीप सिंह, तरुन गांधी, सुमित, राकेश गांधी, महेंदर लाल छाबड़ा, परविंदर सिंह सलूजा, रोमी टुटेजा, सिम्मी रज्जी कौर, नरेंदर कौर, हरमिंदर सिंह, गुरमुख सिंह, कमलजीत सिंह, गुरविंदर भाटिया, ज्योति तनप्रीत सिंह, सुदेश गांधी, सुरेंदर कौर, परमजीत, अमृत सिंह सहगल, अमरजीत सिंह, राम अवतार सिंह, जगजीत सिंह, बलवंत सिंह, मोनिका अरोरा, अर्चना गांधी, दीप अरोरा, विक्की चानना, हरपाल सिंह, राजपाल हर्षित आदि मौजूद थे।

आरएएफ में मानाया गया बैसाखी का पर्व
104 बटालियन आरएएफ में बैसाखी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। कैंप परिसर में स्थित गुरुद्वारा में कमांडेंट हेलाल फिरोज के नेतृत्व में विधि विधान से पूजन किया गया। सुबह 10.30 बजे से गुरुद्वारे में पाठ प्रारंभ हुआ। अरदास के बाद महाप्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर सीआरपीएफ के उप महानिरीक्षक भूपेंद्र कुमार, द्वितीय कार्यकारी अधिकारी भवेश चौधरी, उप कमांडेंट रजीव रंजन, हिमकांत दीक्षित, सहायक कमांडेंट एनएस बिस्ट, सरदार भूपेंद्र सिंह, ज्ञानी गुरमंक सिंह, सरदार हरदीप सिंह जुनेजा आदि मौजूद थे।


1699 में खालसा पंथ की हुई थी स्थापना
पंजाबी क्वार्टर स्थित गुरुमत सत्संग सभा माता कौला के धर्म प्रचारक भाई भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 1699 में बैसाखी वाले दिन गुरु गोविंद सिंह ने आनंदपुर साहिब में खालसा पंथ का सृजन किया। 1919 में जनरल डायर ने हजारों निहत्थे लोगों को जलियावाला बाग में अकारण ही गोलियों का शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed