फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   यूपी बोर्ड परीक्षा: तैयारियां तेज, प्रश्नपत्र आना शुरू

यूपी बोर्ड परीक्षा: तैयारियां तेज, प्रश्नपत्र आना शुरू

Wed, 17 Jan 2018 01:29 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा: तैयारियां तेज, प्रश्नपत्र आना शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को यहां प्रश्नपत्र भिजवा दिए गए। इन्हें सुरक्षा में नौरंगीलाल जीआईसी के स्ट्रांग रूम में रखवाया गया है। परीक्षा को लेकर सचल दलों का गठन भी शुरू कर दिया गया है।

वहीं माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों से यह ब्यौरा मांगा है कि किस विद्यालय के कितने कमरों में सीसीटीवी कैमरे संचालित अवस्था में हैं। वहां इंटरनेट से जुड़े हैं या नहीं। इधर, डीआईओएस बुधवार को पर्यवेक्षकों की बैठक लेंगे।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अब मूर्त रूप ले रही हैं। परिषद ने यहां प्रश्नपत्र भेजना शुरू कर दिया है। इन्हें नौरंगीलाल जीआईसी में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के प्रधानाचार्य शीलेंद्र कुमार इसी व्यवस्था में जुटे रहे। शासन का रुख नकल को लेकर इस बार सख्त है और पूर्व में खुद डिप्टी सीएम कह चुके हैं कि किसी भी सूरत में इस परीक्षा में नकल नहीं होने दी जाएगी।

इसी के चलते माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव ने सभी परीक्षा केंद्रों के बारे में यह ब्यौरा मांगा है कि किस परीक्षा केंद्र पर कितने सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और वह संचालित हैं या नहीं।

इन्हें इंटरनेट से जोड़ा गया है या नहीं। नकल पर नके ल लगाने के लिए यहां नौरंगीलाल जीआईसी में ही ब्राडबैंड कनेक्शन के जरिये सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कै मरों को इंटरनेट से जोड़कर नजर रखने की योजना बनाई है।

अब सचिव द्वारा ब्यौरा मांगे जाने पर परीक्षा कार्य में जुटे कर्मचारी इसका ब्यौरा तैयार करने में जुटे हैं। आंतरिक सचल दल भी तैयार किए जा रहे हैं। डीआईओएस ने 15 प्रधानाचार्यों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात कर उन्हें परीक्षा केंद्रों पर भेजा था और इनका भौतिक सत्यापन कराया था। कुछ परीक्षा केंद्रों पर खामियां मिली थी।


अब पर्यवेक्षकों की एक बैठक बुधवार को डीआईओएस लेंगे और इसमें इस बारे में जानकारी लेंगे। डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा का कहना है कि परीक्षा को लेकर तैयारियां जारी हैं। प्रश्नपत्र आना शुरू हो गया है। परीक्षा में इस बार किसी भी सूरत में नकल नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed