फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   खुदा का नायाब तोहफा होती हैं बेटी

खुदा का नायाब तोहफा होती हैं बेटी

Sun, 01 Oct 2017 05:30 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
खुदा का नायाब तोहफा होती हैं बेटी
खुदा का नायाब तोहफा होती हैं बेटियां
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

बेटियां सबसे खास होती हैं, क्योंकि वह खुदा का नायाब तोहफा होती हैं। बेटियों को जितना प्यार-दुलार दें, वह कम है। बेटियों की खुशी पर माता-पिता जान छिड़कते हैं। वैसे, बेटियों को हर दिन दुलार-प्यार मिलता है। मगर, बेटियों के लिए 24 सितंबर को खास बनाया गया है। इसे ‘डॉटर्स डे’ का नाम दिया गया है।

संयोग से नवरात्र भी चल रहा है और केंद्र सरकार भी ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ की मुहिम चला रही है। ऐसे में ‘डॉटर्स डे’ खास मायने रखता है। बेटियों को उपहार देने के लिए गिफ्ट गैलरी में ढेर सारे आइटम शोकेस में लगा दिए गए हैं। बेटियों के होठों पर मुस्कान लाने को लेकर माता-पिता ने गिफ्ट खरीदे।
विज्ञापन


बेटियों को पसंद के गिफ्ट देकर उन्हें और ज्यादा खुश होने के मौके दिए जाने की कोशिश होती है। बेटियां सदा मुस्कराएं, उनकी मुस्कराहट की खुशबू से घर-आंगन महके। अचल ताल स्थित उपहार गिफ्ट गैलरी का अमरेश अग्रवाल कहना है कि बेटियों के लिए ढेर सारे गिफ्ट हैं। मां अपनी बेटियों के लिए गिफ्ट खरीद रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी हर बातें करती हैं शेयर
एसवी कॉलेज की एसोसिएट प्रो. डॉ. तनु वार्ष्णेय को एक बेटी की मां होने का गर्व है। बकौल डॉ. तनु ‘जब उनकी बेटी नित्या दो साल पहले बीआर्क करने जयपुर जा रही थीं, तब उन्हें काफी खल रहा था। खैर, बेटी उनके लिए बेटा है। वह हर बात उनसे शेयर करती है। यही नहीं हर फैसले पर उनसे राय भी लेती है’।


मेरी अच्छी दोस्त है बेटी
मदर्स टच स्कूल की डायरेक्टर आरती मित्तल का मानना है कि बेटी खुदा की रहमत है। आशना मित्तल बेटी नहीं, बल्कि मेरी अच्छी दोस्त है। वह हर सुख-दुख की साथी है। मुझे फख्र है कि मेरे पास एक बेटी है। बेटे की तरह बेटी भी अपने माता-पिता का नाम रोशन कर सकती है। वह बोलीं, मुझे अगले जन्म में भी बेटी दीजो।

गिफ्ट गैलरी में ये हैं गिफ्ट
ब्रेसलेट, स्पेशल मग्स, ज्वैलरी, पेंडेंट्स, एंक्लेटस, गर्ल्स वॉचेज, ग्रीटिंग कार्ड आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed