{"_id":"59a5cc064f1c1bfe268b4675","slug":"161504037894-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू के आफताब हाल में खाने में निकली छिपकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू के आफताब हाल में खाने में निकली छिपकली
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएमयू के अफताब हॉल में खाने में निकली छिपकली
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के आफताब हॉल के मुमताज हॉस्टल में भोजन के समय दाल से छिपकली निकलने से खलबली मच गई। प्रवोस्ट ने शिकायत सामने आने के बाद किचिन के मुंशी को तत्काल हटा दिया है। इसके साथ ही इसकी जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।
मंगलवार दोपहर मुमताज हॉस्टल में दाल में छिपकली निकलने के बाद खलबली मच गई। सूचना मिलने पर दूसरे हॉल के छात्र भी वहां पहुंच गये। प्रवोस्ट ने छात्रों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए किचिन के मुंशी को तत्काल हटा दिया।
इस मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन कर दी गई है। देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि छिपकली दाल पकने के बाद बर्तन में गिरी है। वहां मौजूद कुछ लोगों ने बताया कि यदि दाल पकने के पहले छिपकली गिरी होती तो उसके स्किन आदि के रूप रंग बदल गए होते।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रवोस्ट डॉ. हसन इमाम का कहना है कि शिकायत सामने आने के बाद दाल को फेंक दिया गया। मुंशी जकी को किचिन से हटा दिया गया है। किस लेवल पर गलती हुई है, इसकी जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है।