फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   स्टेडियम में पहलवानों का महासमर 29 अगस्त को

स्टेडियम में पहलवानों का महासमर 29 अगस्त को

Fri, 25 Aug 2017 02:15 AM IST
Updated Fri, 25 Aug 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
स्टेडियम में पहलवानों का महासमर 29 अगस्त को
स्टेडियम में पहलवानों का महासमर 29 को
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

खेल दिवस (29 अगस्त) पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान अपने दांव-पेंच दिखाते नजर आएंगे। आठ भार वर्ग में कुश्ती होगी। पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले पहलवानों को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं, ओवरऑल चैंपियन पहलवान को स्व. राधेश्याम शर्मा ट्राफी मानव संकल्प वेलफेयर सोसाइटी दिल्ली देगी।

गुरुवार को ये बातें स्टेडियम में जिला कुश्ती एसोसिएशन की अध्यक्ष व साई-नाडा की अधिवक्ता गीतांजलि शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता कुश्ती संघ के नियमों से होगी। इसमें चुने गए बेहतरीन पहलवानों के अभ्यास के लिए दिल्ली, हरियाणा में कुश्ती सेंटर पर निशुल्क व्यवस्था की जाएगी, जबकि मैट का इंतजाम जिला कुश्ती संघ जल्द कराएगा। गीतांजलि ने बालक-बालिका पहलवानों से नियम-कायदे के साथ चलने की अपील की है।
विज्ञापन


कहा, जल्द ही साई का कुश्ती सेंटर जिले में खुलेगा। सितंबर में अखाड़ों में उस्ताद व खलीफा, प्रशिक्षित कोच जाएंगे जो उन्हें निशुल्क आधुनिक कुश्ती की जानकारी देंगे। पत्रकार वार्ता में औटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रक्षपाल सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश, उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी, कुश्ती संघ के सचिव भगत सिंह बाबा, तकनीकी सचिव राकेश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed