फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अलीगढ़ में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन दबोचे

अलीगढ़ में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन दबोचे

Sat, 15 Jul 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन दबोचे
एटीएम कार्ड बदल कर ठगी करने वाले तीन दबोचे
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

एटीएम बूथ में घुसकर लोगों की मदद करने के बहाने उनके कार्ड बदल देने, पिन नंबर पता करके ठगी करने वाले तीन लोगों को क्वार्सी पुलिस ने दबोच लिया है। एक आरोपी फरार हो गया है।

पकड़े गए लोगों के पास से अलग-अलग बैंकों के 34 एटीएम कार्ड और 49500 रुपये बरामद हुए हैं। पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अलीगढ़, आगरा और आसपास के शहरों में ठगी करने की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
विज्ञापन


थाना क्वार्सी की पुलिस गत रात चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टाटा विस्टा गाड़ी क्वार्सी से होकर गुजरी। पुलिस को गाड़ी में बैठे लोग कुछ संदिग्ध से लगे तो गाड़ी को रुकवाने के लिए संकेत किया, लेकिन गाड़ी नहीं रुकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पुलिस को विश्वास हो गया कि गाड़ी में असामाजिक तत्व ही हैं। पीछा करके गाड़ी को बाईपास पर रुकवा लिया। तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि एक भाग गया। पकड़े गए लोगों ने अपने नाम सुधाकर साहू अनीश गुप्ता और संतोष सैनी बताए। तीनों कासगंज के रहने वाले हैं।

पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही यह भी पता लगाया है कि इन लोगों ने कहां-कहां और किस-किस के साथ ठगी की घटना को अंजाम दिया है।

यह हैं पकड़े गए ठग
1- सुधाकर साहू पुत्र धर्मेंद्र कुमार गांव मढ़ई, कस्बा सोरों जिला कासगंज
2- अनीश गुप्ता पुत्र नमन गुप्ता गांव कटरा, कस्बा सोरों जिला कासगंज
3- संतोष सैनी गांव कटरा, कस्बा सोरों जिला कासगंज

इस तरह करते थे ठगी

तीन चार लोगों का यह गिरोह बेहद नाटकीय और सुनियोजित तरीके से भीड़ भरे उन बूथों में जाते थे, जहां पर लोगों की तकनीकी जागरूकता बहुत अच्छी नहीं होती थी। वहां पर बूथ में जाकर लाइन में लगकर लोगों से कहते जल्द करिये, जल्दी करिये।


यह लोग देख लेते थे कि किस व्यक्ति को एटीएम से ट्रांजेक्शन करने में परेशानी हो रही है। उसी व्यक्ति को मदद की यह पेशकश करते थे। यह उस व्यक्ति का कार्ड लेते, पिन नंबर पूछते और उसका पैसा निकाल देते थे, लेकिन जब कार्ड वापस करने की बारी आती थी तो उसे उसी बैंक का दूसरा कार्ड दे दिया करते थे। बाद में वास्तविक कार्ड से वह पैसा निकालते और ऑन लाइन शापिंग भी किया करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed