फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में आज भी पूछताछ करेंगे सीबीआई अफसर

एएमयू में आज भी पूछताछ करेंगे सीबीआई अफसर

Fri, 14 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में आज भी पूछताछ करेंगे सीबीआई अफसर
एएमयू में आज भी पूछताछ करेंगे सीबीआई के अधिकारी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

एएमयू के बिल्डिंग डिपार्टमेंट के अधिकारियों से सीबीआई के अधिकारी दिनभर पूछताछ करते रहे। इसकी वजह से एएमयू के अधिकारी बहुत परेशान नजर आ रहे है। शुक्रवार को भी अधिकारी विभिन्न मामलों में अधिकारी एवं कर्मचारी से पूछताछ करेंगे।

सीबीआई देहरादून के अधिकारी चार दिन से एएमयू में जमें है और अधिकारी एवं कर्मचारी से विभिन्न मामलों में पूछताछ कर रहे है। करीब 10 साल पहले योग्यता को दरकिनार कर महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति हुई थी। इस मामले में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारियों से पूछताछ हुई।
विज्ञापन


कई ऐसे लोगों को भी बुलाया गया तो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। एएमयू के पूर्व कुलपति ले. जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरउद्दीन शाह के निजी वकील को पांच लाख रुपये यूनिवर्सिटी से देने के मामले में भी कई अधिकारी संदेह के घेरे में है और उनसे पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को सीबीआई इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने सड़क निर्माण में गड़बड़ी एवं पेमेंट से संबंधित मामले की जांच में जुटी रही। चर्चा पर भरोसा करे तो सीबीआई अधिकारी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज हाथ लगे है। वृहस्पतिवार को भी बिल्डिंग विभाग के अधिकारी निशाने पर रहे और उनसे दिन भर पूछताछ की सूचना है।

सीबीआई के रुख से संबंधित विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। दूसरी तरफ जनरल शाह के कार्यकाल में हुई गड़बड़ियों की शिकायत करने के लिए एएमयू के कई शिक्षक सीबीआई अधिकारी से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं।


ऐसे लोग कुछ शिकायत के साथ ही उससे संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज भी सीबीआई को सौंपना चाहते है। एएमयू रजिस्ट्र्रार प्रो. जावेद अख्तर ने बताया कि शुक्रवार को भी अधिकारी दिन में पूछताछ करेंगे। वे लोग कल एएमयू घूमेंगे देहरादून चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed