{"_id":"5d0161ddbdec22071a38a96e","slug":"156037166718-aligarh-news42","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए रहे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन के लिए रहे तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने कहा कि संघ की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शासन स्तर से निस्तारित कराया जाएगा। अन्यथा की स्थिति में आंदोलन करने के लिए तैयार रहना होगा।
श्री तिवारी बुधवार को टीकाराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित यूपी एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन के तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिवेशन में सभी वक्ताओं ने संवर्ग की समस्याओं पर अपने विचार रखें और प्रांतीय नेतृत्व से उनके समाधान का अनुरोध किया।
अधिवेशन को राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील भड़ाना, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक उदय राज सिंह, अध्यक्ष डॉ. नरेश कुमार, संघ के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह राणा, पूर्व प्रांतीय महामंत्री श्यामू तिवारी, महामंत्री राजेश चंद्र श्रीवास्तव, विशाल, ल्यूक मोहम्मद जाफरी, भूपेंद्र तिवारी, अवधेश कुमार, राजेश चौधरी, राजेश कुमार शर्मा आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
अध्यक्षता विवेक यादव एवं संचालन पूर्व प्रांतीय महामंत्री श्यामसुंदर तिवारी ने किया। कार्यक्रम संयोजक कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।