{"_id":"5d015fecbdec22077c358173","slug":"15603711716-aligarh-news82","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीरीज जीतकर अलीगढ़ रेड एकेडमी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीरीज जीतकर अलीगढ़ रेड एकेडमी बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को अलीगढ़ रेड की टीम विजेता रही। इसी के साथ टीम ने 2-1 से सीरीज भी जीत ली है।
टॉस जीतकर रेड के कप्तान वर्धन अरोरा ने फील्डिंग करने का फैसला लिया। जबकि ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 119 रन बनाए। हर्षित शर्मा ने 31 व आदित्य भारद्वाज ने 14 रन बनाए। जवाबी बल्लेबाजी करने उतरी रेड की टीम ने नौ विकेट खोकर 13 ओवरों में मैच जीत लिया।
हर्षित शर्मा को इमर्जिंग प्लेयर आफ द मैच व पर्व वार्ष्णेय को प्लेयर आफ द मैच चुना गया। डॉ. महेश वार्ष्णेय ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। अलीगढ़ एकेडमी रेड की टीम ने ग्रीन को हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है। इस मौके पर संजय जैन, नरेश कुमार, अजय शर्मा, संदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
एमके लायंस, बाला रेड व यलो ने जीते मैच
एमके एलीगेरियन क्रिकेट एकेडमी द्वारा जिला स्टेडियम में आयोजित टी-20 क्रिकेट लीग के तहत बुधवार को तीन मैच आयोजित हुए। इसमें एमके लायंस, बाला रेड व बाला यलो की टीम ने मैच जीते।
सबसे पहला मैच एमके टाइटंस व बाला रेड के बीच हुआ। बाला रेड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 123 रन बनाए। जवाबी बल्लेबाजी करने आई टाइटंस की टीम ने 20 ओवरों में 121 रन ही बना सकी। दूसरा मैच एमके लायंस ने टास जीतकर गेंदबाजी की। स्पार्टन की टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर ऑल आउट हो गई। जबकि लायंस की टीम ने 17 ओवर में ही चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तीसरा मैच एमके राइडर व बाला यलो के बीच हुआ। बारिश के कारण मैच 15-15 ओवर का कर दिया गया।
बाला यलो ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 106 रन बनाए। जवाब में उतरी राइडर की टीम 15 ओवर में 101 रन ही बना सकी। यहां विजेताओं को सम्मानित किया गया। कोच मंसूर अहमद ने बताया कि गुरुवार को बाला रेड और एमके टाइटंस के बीच सुबह आठ बजे से जिला स्टेडियम में मुकाबला होगा।