फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पेयजल संकट पर भड़के कांग्रेसी, जीएम को संग लेकर गए

पेयजल संकट पर भड़के कांग्रेसी, जीएम को संग लेकर गए

Wed, 12 Jun 2019 02:13 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 02:13 AM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट पर भड़के कांग्रेसी, जीएम को संग लेकर गए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर में भीषण गर्मी में पेयजल संकट को देखते हुए कांग्रेसियों ने नगर निगम पहुंच कर आक्रोश जाहिर किया और नगर निगम के जीएम जल को अपने साथ लेकर शहर के संकटग्रस्त इलाकों में भ्रमण कराया। जीएम जल ने सभी इलाकों में जल्द से जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया है।


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के निर्देश पर उनके प्रतिनिधि ब्रजेश शर्मा व प्रमुख कांग्रेसी मंगलवार को नगर निगम पहुंचे। यहां पर पेयजल संकट की समस्या को गंभीरता से नहीं लिए जाने पर कांग्रेसियों ने वहां नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी लोग जीएम जल सुचेंद्र शर्मा के कार्यालय में पहुंचे। यहां पर उन्हें बताया गया कि शहर में पेयजल संकट है तो जीएम जल ने समस्या को नकार दिया और कहा कि अब कहीं कोई संकट नहीं है। इस पर कांग्रेसी भी अड़ गए।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने जीएम जल को अपने साथ चलने पर मजबूर कर दिया। ब्रजेश शर्मा ने बताया कि जीएम जल के साथ विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और हर जगह जनता ने खराब हैंडपंपों और कम दबाव के पानी आपूर्ति की शिकायतें की। कई स्थानों पर नगर निगम का पानी की आपूर्ति के लिए कोई भी संसाधन नहीं था। यहां पर जनता ने बताया कि इसके बाद भी वहां पर जलकर लगा दिया गया है। कांग्रेसियों ने मांग की कि जब तक पाइप लाइन बिछाये जाने की व्यवस्था न हो तब तक जल कर वसूल न किया जाये। इस अवसर पर अखिलेश शर्मा, साबिर अंसारी, अविनाश शर्मा, अनिल चौहान, आनंद बघेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed