{"_id":"5cf82385bdec2207594b27a0","slug":"15597658887-aligarh-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद के दिन एएमयू के वीसी लॉज में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद के दिन एएमयू के वीसी लॉज में प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीसी लॉज में ईद के दिन पीएचडी अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बिना सेवई खाए धरना स्थल पर वापस चले आए।
एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ईद के अवसर पर सुबह 9.30 से 10.30 बजे के बीच छात्रों से मिलने वाले थे। करीब 9.45 बजे पीएचडी अभ्यर्थी हाथ में पोस्टर लेकर वीसी लॉज में पहुंच गए।
उनको देखकर वहां मौजूद प्रॉक्टोरियल टीम के अधिकारियों के पसीने छूटने लगे। अभ्यर्थी ‘ईद पर तो गले लगाओ, हमें अब तो अपनाओ’, ‘बहुत दी डीलिंग अब समझो हमारी फिलिंग’, ‘ईद मुबारक’ आदि नारे लिखे पोस्टर हाथ में लिए थे। प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों ने समझाने का प्रयास किया लेकिन अभ्यर्थी कुलपति से मिले बिना जाने को तैयार नहीं थे। अतिथियों को छोड़ने लॉज से निकले वीसी अभ्यर्थियों से हाथ मिलाकर मिलें और दो-तीन दिन में बातचीत का आश्वासन दिया।
उन्होंने अभ्यर्थियों से सेवई खाकर जाने को कहा लेकिन वे लोग बिना कुछ खाए चले गए। आकिब खुर्शीद का कहना है कि वीसी ने उनका इफ्तार का न्यौता स्वीकार नहीं किया था और पकौड़ा गेट से लौटा दिया था। अभ्यर्थियों का कहना है कि एएमयू के इतिहास में पहली बार ईद के दिन वीसी लॉज में प्रदर्शन हुआ। 52 दिन से उनका धरना जारी है लेकिन एएमयू के अधिकारियों ने कोई ध्यान नहंी दिया। उन्हें बाहरी तक करार दे दिया गया।