{"_id":"5cf82381bdec2207362d2e32","slug":"15597658841-aligarh-news29","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तक रहा ईद के जश्न का शोर, सिनेमाघर व पार्कों में रहा मस्ती का दौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तक रहा ईद के जश्न का शोर, सिनेमाघर व पार्कों में रहा मस्ती का दौर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
ईद की नमाज अदा करने के बाद घरों में खाने पीने का दौर चला। बड़े बुजुर्गों ने बच्चों को ईदी दी। वहीं देर रात तक शहर में ईद के जश्न का शोर रहा। सिनेमाघरों व पार्कों में पहुंचकर युवाओं ने मस्ती की। अधिक गर्मी के चलते दोपहर में पार्क खाली रहे, लेकिन देर शाम पार्कों में काफी संख्या में भीड़ उमड़ी। बाजारों में भी शाम के बाद रौनक आ गई।
ईद के मौके पर नमाज अदा कर रोजेदारों ने एक दूसरे को बधाई दी। इसके बाद मुस्लिम समाज ने ईद का जश्न मनाना शुरू कर दिया। यह जश्न देर रात तक चलता रहा। लोग रिश्तेदारों में ईदी की बधाई देने पहुंचे। वहीं बड़े बुजुर्ग रोजेदारों ने घर आए मेहमानों का स्वागत सत्कार किया। दिन में गर्मी थी, इसलिए सिर्फ सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ दिखाई दी।
सूरज ढलने के बाद शाम को लोग घरों से निकले और पार्कों में पहुंचे। बच्चों ने पार्कों के झूलों का लुत्फ उठाया। शाम के बाद शहर के बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। देर रात तक अमीरनिशां बाजार में महिलाएं खरीददारी करती रहीं। शहर के अधिकांश रेस्टोरेंट में भी लोगों ने एक दूसरे को ईद की पार्टी दी। परिजनों ने अपने बच्चों के लिए खेल खिलौने आदि खरीदे।