फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   किसानों को फसल बीमा का लाभ दें

किसानों को फसल बीमा का लाभ दें

Tue, 04 Jun 2019 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
किसानों को फसल बीमा का लाभ दें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने कलक्ट्रेट सभागार में फ सल बीमा योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बैंक किसानों से फ सल बीमा योजना के अंतर्गत ली गई धनराशि को हर हाल में एक सप्ताह के अंदर बीमा कंपनी को जमा कराएं।

गत वर्ष जो किसानों से धनराशि काटी गयी थी, वह बीमा कंपनी को नहीं भेजी गयी हो तो उसे किसानों को वापस कर दें। अन्यथा संबंधित बैंक अधिकारी के विरुद्ध पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


सीडीओ ने उप निदेशक कृषि अनिल कुमार को निर्देश दिये कि लोन लेने वाले किसानों के लोन नहीं लेने वाले किसानों को भी फ सल बीमा योजना में लाभान्वित किया जाए। प्रत्येक सप्ताह ब्लॉक स्तर पर किसान मेलों का आयोजन हो। बीमा कंपनियों के प्रतिनिधियों से कहा कि वह प्रत्येक तहसील में अपना कार्यालय खोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में लगभग 2.50 लाख किसानों को किसान सम्मान योजना के अंतर्गत पंजीकृत किया गया है, जिसमें उनको 6000 हजार रुपये की धनराशि दी जा रही है। इन सभी किसानों का फ सल बीमा भी कराया जाए।


दैवीय आपदा व अन्य किसी कारण से फ सल का नुकसान होने पर उसकी सूचना उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी एवं टोल फ्र ी नंबर 18002660700 पर दी जा सकती है। वर्तमान में धान, मक्का, बाजरा एवं अरहर की फ सल बीमा योजना से आच्छादित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed