{"_id":"5cf5745dbdec22071a389fb3","slug":"155958997718-aligarh-news197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
नरौरा गंगा में डूबने से जिले के दो युवकों की मौत हो गई। कोतवाली सदर क्षेत्र के गिजरौली और कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव नगला सुखा के युवक की गंगा में डूबने से मौत हो गई।
ये दोनों अपने परिवार के लोगों के साथ गंगा स्नान को गए थे। कई घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों युवकों के शवों को गंगा से बाहर निकाला। पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद दोनों के शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।
नगला सुखा निवासी देशराज का बेटा गोपाल (25) सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए नरौरा गया था। बताया जा रहा है कि उसने गंगा में छलांग लगाई दी, गंगा में पानी की गहराई ज्यादा होने पर वह बाहर नहीं निकल सका। यह देख उसके साथियों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
युवक के गंगा में डूबने की जानकारी होते ही वहां पर मौजूद तैराकों ने गंगा में छलांग लगा दी और गोपाल की तलाश करने लगे। यहीं पर कोतवाली सदर क्षेत्र के गिजरौली निवासी विष्णु (22) पुत्र जनक सिंह भी गंगा में डूब गया। विष्णु अपने परिवार के साथ गंगा स्नान करने के लिए रविवार की रात को गया था।
सोमवार सुबह स्नान करते वक्त गंगा में डूबने से उसकी मौत हो गई। गोताखोरों ने गोपाल और विष्णु के शव को कड़ी मशक्कत के बाद गंगा से बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंपा। दोनों ही के शव उनके घरों पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।