फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ईद पर सुबह दो धंटे बंद रहेगी शाहजमाल क्षेत्र की बिजली

ईद पर सुबह दो धंटे बंद रहेगी शाहजमाल क्षेत्र की बिजली

Sun, 02 Jun 2019 01:43 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
ईद पर सुबह दो धंटे बंद रहेगी शाहजमाल क्षेत्र की बिजली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ईद के अवसर पर शाहजमाल ईदगाह क्षेत्र में नमाज के दौरान सुबह छह से आठ बजे तक विद्युत आपूर्ति कटी रहेगी। यह निर्णय नमाज के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए लिया गया है। त्योहार पर बिजली, पानी समेत अन्य इंतजामों का शनिवार को एडीएम सिटी ने निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्हें कई स्थानों पर गंदगी मिली तो विद्युत तार भी लटके मिले। उन्होंने विद्युत विभाग को जल्द से जल्द तार कसवाने एवं अन्य फाल्टों को दूर करते हुए मार्ग में प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिये। नगर निगम को सफाई व्यवस्था 24 घंटे के अंदर दुरुस्त करने को कहा।
विज्ञापन


क्षेत्र के जानवर पालकों के बाड़े भी देखे गए। उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि वे अपने पशु नमाज के दौरान बाड़े में रखे। किसी भी पशुपालक का जानवर यदि सड़कों पर घूमते मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम सिटी राकेश मालपाणी ने स्वीकार किया कि ईद पर नमाजियों को दुर्घटना अथवा अन्य अप्रिय स्थिति से बचाने के लिए सुबह छह से आठ बजे तक मात्र शाहजमाल क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति कटी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed