{"_id":"5cf04958bdec220709710bf3","slug":"155925133514-aligarh-news132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राजस्व का पैसा लेकर नगर निगम कर्मचारी गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राजस्व का पैसा लेकर नगर निगम कर्मचारी गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
नगर निगम का गृह कर विभाग का एक कर्मचारी पिछले एक महीने से सरकारी राजस्व का करीब 10 लाख रुपये लेकर गैर हाजिर है। नगर निगम ने संबंधित कर्मचारी के घर पर कारण बताओ नोटिस भिजवाया है। साथ ही विभागीय अनुशासन संबंधी कार्यवाही भी की जा रही है।
नागरिक चेतना समिति ने इस संबंध में नगर निगम में शिकायत करते हुए कहा था कि गृहकर विभाग का एक कर्मचारी पिछले एक महीने से पटल पर नहीं बैठ रहा है। इसके न आने से संबंधित क्षेत्र के कर निर्धारण का काम भी नहीं हो पा रहा है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में कहा गया है कि कुछ लोगों ने कर्मचारी को गृहकर का पैसा जमा कराने के लिए दिया था, उसकी भी रसीद नहीं दी गई है।
लोगों द्वारा दिया गया पैसा और नगर निगम का कुछ पैसा, कुल करीब 10 लाख रुपये लेकर यह कर्मचारी गैर हाजिर है। इस संबंध में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय कुमार राय ने बताया कि मुकेश नाम का यह कर्मचारी विभाग में नहीं आ रहा है, इसकी सूचना है। कर्मचारी के यहां पर कारण बताओ नोटिस भेजा है।
विज्ञापन
साथ ही विभाग का पैसा वापस लेने के लिए भी प्रयास चल रहे हैं। साथ ही यह जो गलत काम किया है उसके लिए विभाग की ओर से अनुशासन संबंधी कार्यवाही भी की जा रही है।