फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मतदाताओं का जीवन भर आभारी रहूंगा : सतीश

मतदाताओं का जीवन भर आभारी रहूंगा : सतीश

Sat, 25 May 2019 01:55 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं का जीवन भर आभारी रहूंगा : सतीश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


दोबारा सांसद निर्वाचित होने पर विभिन्न संस्थाओं द्वारा सतीश गौतम का स्वागत किया गया। सतीश गौतम दिन भर स्वागत समारोह में व्यस्त रहें। विद्यानगर स्थित कार्यालय पर भी सैकड़ों लोग बधाई देने पहुंचे।

बारहद्वारी स्थित भाजपा महानगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद सतीश गौतम ने कहा कि जीवन भर मतदाताओं का आभारी रहूंगा। उन्हें जीताने के लिए कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक कर दिया था। आज जो कुछ भी हूं मतदाता एवं कार्यकर्ता की बदौलत हूं।
विज्ञापन


इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, बीएस पॉल, मनीष राय, रीता राजपूत, मानव महाजन सहित महानगर के विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के साथ-साथ मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। सतीश गौतम के सांसद निर्वाचित होने एवं भाजपा की प्रचंड जीत पर आगरा रोड स्थित केपी इंटर कॉलेज के समीप कार्यक्रम आयोजित कर लड्डू का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतीश गौतम, संजीव राजा, अनिल पाराशर, ठाकुर रवेंद्रपाल सिंह, मुकेश उपाध्याय मांची, पंकज मिश्रा आदि मौजूद थे। हलवाई खाना में व्यापारियों द्वारा स्वागत किया गया। प्रचंड जीत पर इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा शर्बत प्याऊ लगाकर खुशी का इजहार किया गया। व्यापारियों ने ढोल नगाड़े बजाकर एवं आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। अमित सराफ, पंकज गर्ग, मनोज, दीपेंद्र आदि मौजूद थे। ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने सतीश गौतम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राम अवतार शर्मा, अनुराग गौतम, डॉ. ऋषभ गौतम आदि गुलदस्ता लेकर सांसद कार्यालय पर पहुंचे और बधाई दी। इनरब्हील क्लब ऑफ अलीगढ़ पहल, लायंस क्लब अलीगढ़ सिटी ने रामघाट रोड स्थित राज मंदिर में सांसद सतीश गौतम, विधायक शहर संजीव राजा, विधायक कोल अनिल पाराशर, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत और कृष्णा गुप्ता का सम्मान किया।

इस दौरान दिव्या लहरी, मीनाक्षी जैन, पूजा सोमानी, ज्योति मित्तल, अध्यक्ष मनीषा गुप्ता आदि मौजूद रही। भारतीय माली (सैनी) समाज उत्थान एवं विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट मुकेश सैनी, महासचिव लक्ष्मण सैनी के नेतृत्व में गांधी आई शॉपिंग कांप्लेक्स रामघाट पर पर मिष्ठान वितरण किया। खिरनी गेट स्थित जैन मंदिर के बाहर युवा कार्यकर्ताओं ने लोगों में शरबत का वितरण किया।



शिव सेना ने अचल ताल पर मिष्ठान एवं शरबत का वितरण किया। इलेक्ट्रानिक एंड इलेक्ट्रिकल्स एसोसिएशन मामू भांजा रेडियो मार्केट के व्यापारियों ने 51 किलो लड्डू का प्रसाद लगाकर लोगों में वितरण किया। इस दौरान एसोसिएशन के महामंत्री हेमंत गर्ग, प्रवीण गर्ग आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed